श्रीलंका की मदद को आगे आया चीन, बाढ़ राहत के लिए दिए 10 लाख डॉलर!

punjabkesari.in Monday, Dec 01, 2025 - 08:02 PM (IST)

Bejing: चीन ने बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित श्रीलंका को आपात सहायता के तौर पर दस लाख अमेरिकी डॉलर उपलब्ध कराये हैं। श्रीलंका चक्रवात ‘दित्वा' के कारण आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन से जूझ रहा है। श्रीलंका में चीनी दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि चीन की रेड क्रॉस सोसाइटी ने चल रहे बचाव और राहत कार्यों का समर्थन करने के लिए श्रीलंका रेड क्रॉस सोसाइटी को आपातकालीन नकद सहायता के तौर पर 10 लाख अमेरिकी डॉलर प्रदान किए हैं।

 

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने सोमवार को बताया कि चीन सरकार की ओर से आपात मदद जारी है। इसके अलावा श्रीलंका में चीनी चैंबर ऑफ कॉमर्स और ओवरसीज चाइनीज एसोसिएशन ने सामूहिक रूप से एक करोड़ श्रीलंकाई रुपये जुटाकर मदद की पहल शुरू की है। श्रीलंका में विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन में रविवार तक 334 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 370 लोग लापता हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News