जंगी विमान के बाद अब चीनी विमानवाहक पोत ताइवान में घुसा

punjabkesari.in Saturday, Mar 19, 2022 - 12:11 PM (IST)

ताइपे: चीन लगातार ताइवान पर अपना दावा करता रहा है और उसकी ओर से पिछले दो वर्षों में द्वीप के पास सैन्य गतिविधि तेज कर दी गई है।  एक ओर यूक्रेन और रूस के बीच जंग जारी है वहीं दूसरी चीन भी ताइवान के खिलाफ अपनी ताकत दिखा रहा है।  शुक्रवार एक चीनी विमानवाहक पोत  संवेदनशील ताइवान जलडमरूमध्य से रवाना हुआ, यह घटना तब हुई है जब कुछ ही समय बाद फोन पर चीन के राष्ट्रपति और अमेरिका के राष्ट्रपति  बातचीत  हुई है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

 

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद ताइवान पर कब्जा करने के लिए चीन द्वारा बल प्रयोग किए जाने की आशंका बढ़ गई है। चीन ताइवान पर अपना दावा करता है। मामले की प्रत्यक्ष जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया कि विमानवाहक पोत शेडोंग ताइवान-नियंत्रित द्वीप किनमेन के करीब रवाना हुआ, जो सीधे चीनी शहर जियामेन के सामने है। 

 

सुबह करीब 10:30 बजे सीवी-17 किनमेन के दक्षिण-पश्चिम में लगभग 30 समुद्री मील की दूरी पर इसे देखा गया। ताइवान के रक्षा मंत्रालय की ओर से एक संक्षिप्त बयान में इसकी पुष्टि की गई लेकिन विस्तार से कुछ भी नहीं बताया गया है। पिछले दिनों अमेरिका के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टॉफ के पूर्व अध्यक्ष माइक मुलेन ने कहा था कि ताइवान जलडमरूमध्य में शांति और स्थिरता बनाए रखना न केवल अमेरिका, बल्कि दुनिया के हित में भी है। 

 

यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच ताइवान की यात्रा पर आये मुलेन ने कहा था कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता कभी भी इतनी अधिक महत्वपूर्ण नहीं रही।पिछले दिनों चीन के 9 विमानों ने ताइवान के एयर ड‍िफेंस जोन में घुसपैठ की थी। यूक्रेन पर रूस के हमले के बीच यह पहली घटना थी इसके पहले पि‍छले साल नवंबर में चीन के 27 लड़ाकू विमानों ने ताइवान के हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की थी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News