महिला के प्राइवेट पार्ट जैसी मूर्ति बनाकर फंसे अनीश कपूर, फ्रांस में हंगामा! (PICS)

punjabkesari.in Tuesday, Jun 09, 2015 - 11:51 AM (IST)

पेरिसः फ्रांस में एक मूर्ति की वजह से हंगामा मचा हुआ है जिसे भारतीय मूल के ब्रिटिश मूर्तिकार अनीश कपूर ने बनाया है। अनीश कपूर ने इस कलाकृति को ''क्वीन्स वजाइना'' (विशाल योनि) नाम दिया है और इसी वजह से हंगामा खड़ा हो गया है।

61 साल के अनीश कपूर की इस कलाकृति को फ्रांस के पैलेस ऑफ वर्सेलस में प्रदर्शि‍त किया गया है। यह कलाकृति 200 फीट लंबी और 33 फीट ऊंची है। स्टील और पत्थर से बनी यह कृति देखने में विशाल गुफा जैसी है। इसे उस शाही महल में रखा गया है, जहां हर साल 50 लाख टूरिस्ट आते हैं। उन्होंने अपने काम को ''डर्टी कॉर्नर'' का नाम दिया है।

भारतीय मूर्तिकार अनीश कपूर निर्मित डर्टी कॉर्नर नामकी इस मूर्ति के बारे में लोग कयास लगा रहे हैं यह किसी औरत के प्राइवेट पार्ट को प्रतिबिंबित करता है।

वहीं, यूरोप-1 रेडियो स्टेशन स्टेशन की वेबसाइट ने लिखा है, ''अनीश कूपर ने स्कैंडल खड़ा कर दिया है। फ्रांसीसी मीडिया ने इसे उकसाने वाली कलाकृति बताया है।

गौरतलब है कि अनीश कपूर की कलाकृतियों की दुनियाभर में तारीफ हो चुकी है। उन्हें सबसे ज्यादा वाहवाही लंदन के ओलंपिक पार्क में ऑर्बिटल टावर बनाने के लिए मिली थी।

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News