नशे में धुत महिला ने जन्मदिन पार्टी में लोगों पर चढ़ा दी कार, भाई-बहन की मौत व 15 घायल

punjabkesari.in Sunday, Apr 21, 2024 - 11:23 AM (IST)

न्यूयार्कः अमेरिका के मिशिगन राज्य में संदिग्ध रूप से नशे में धुत एक महिला ने एक जन्मदिन पार्टी में लोगों पर कार चढ़ा दी जिससे एक भाई-बहन की मौत हो गयी तथा 15 अन्य लोग घायल हो गए। मिशिगन के एक शेरिफ ने बताया कि घायलों में से कई की हालत गंभीर है। मोनरोए काउंटी शेरिफ ट्रॉय गुडनॉघ ने बताया कि हादसे में आठ वर्षीय लड़की और उसके पांच वर्षीय भाई की मौत हो गई है।

 

उन्होंने बताया कि 66 वर्षीय महिला ने डेट्रॉयट से करीब 30 किलोमीटर दक्षिण में बर्लिन टाउनशिप में दोपहर करीब तीन बजे एक इमारत में हो रही जन्मदिन पार्टी में कार घुसा दी। उन्होंने कार चला रही महिला की पहचान उजागर नहीं की लेकिन उसे नशे की हालत में कार चलाकर लोगों की जान लेने के आरोप में हिरासत में ले लिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News