सबसे उम्रदराज महिला की 116 वर्ष की आयु में मौत

punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2015 - 02:19 AM (IST)

वाशिंगटन: पिछले सप्ताह विश्व की सर्वाधिक उम्रदराज इंसान बनने वाली 116 वर्षीय अमरीकी महिला गर्टरूड वीवर का निधन हो गया है। वह निमोनिया से पीड़ित थीं।

 
इससे पहलेजापान के मिसाओ ओकावा का गत बुधवार को निधन हो गया था। वह 117 वर्ष के थे। इसके बाद सर्वाधिक उम्रदराज इंसान का खिताब आधिकारिक रूप से अर्कांसस की गर्टरूड वीवर को दिया गया था। उन्होंने एक बार एक समाचार पत्र को बताया था कि उनकी लंबी आयु का राज सबसे अच्छा व्यवहार करना और अपने हाथों का बना खाना है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News