PICS: संकट में अमरीका, जानिए कौन बना अमरीका का सबसे बड़ा दुश्मन

punjabkesari.in Wednesday, Jan 28, 2015 - 01:11 PM (IST)

वाशिंगटन: अमरीका के उत्तरी-पूर्वी क्षेत्र में आए जबरदस्त बर्फीले तूफान से 6 करोड़ से भी ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। अमरीका के राष्ट्रीय मौसम विभाग ने क्षेत्र में 90 सेंटीमीटर तक बर्फबारी होने की चेतावनी जारी की है। बर्फीले तूफान से देश की 20 प्रतिशत जनसंख्या प्रभावित हुई है और न्यूयार्क, न्यू जर्सी, कनेक्टीकट, रोड आइलैंड, मैसाचुसैट्स और न्यू हैंपशायर में इससे लगभग 7500 उड़ानें रद्द कर दी गई है।

न्यूयार्क, कनैक्टीकट और मैसाचुसैट्स में सड़कों पर वाहन चलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। न्यूजर्सी, कनैक्टीकट, आइलैंड, मैसाचुसैट्स, न्यू हैंपशायर और न्यूयार्क में आपातकाल की घोषणा कर दी गई है। वहीं, न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू कूमो ने आज क्षेत्र में सभी तरह की यात्राओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। परंतु प्रांत के 13 क्षेत्रों की सभी सड़कों पर केवल आपातकालीन वाहन चलाने का निर्देश दिया है। कनैक्टीकट और मैसाचुसैट्स क्षेत्र में भी सड़कों पर वाहन चलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है और लोगों को घरों में रहने का निर्देश दिया गया है। कूमो ने निर्देश जारी करते हुए कहा, ‘‘अगर कोई भी 11 बजे के बाद अपनी कार के साथ किसी भी सड़क पर चल रहा हो तो वह अपराध माना जाएगा।’’ इस आज्ञा का उल्लंघन करने वाले को 500 डॉलर जुर्माना किया जाएगा।

 

न्यूयार्क में पहली बार सबवे बंद
बर्फीले तूफान से सबसे ज्यादा न्यूयार्क शहर प्रभावित हुआ है जहां सभी सबवे, बस और रेल सेवा पूरी तरह से ठप्प हो गई है। शहर में ऐसा पहली बार हुआ है कि बर्फबारी के कारण सबवे को बंद किया गया है। वहीं न्यू  जर्सी शहर में रेल और बस सेवा कल से ही बंद है और कल तक इसके बहाल होने की संभावना नहीं है। न्यूयार्क के आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार न्यूयार्क में अब तक की सबसे बड़ी बर्फबारी 11 दिसम्बर 2006 को हुई थी। तब शहर में 68 सैंटीमीटर बर्फ पड़ी थी। विभाग के अनुसार देश के समूचे पूर्वी हिस्से में बर्फीले तूफान का कहर रहेगा लेकिन इसका सबसे ज्यादा असर न्यूयार्क शहर पर दिखेगा जहां सर्द हवाओं के साथ भारी हिमपात होने का अनुमान है। 
 

अमरीका में बर्फीले तूफानों का इतिहास 
इनमें से सर्वाधिक भीषण 1888 में आया बर्फीला तूफान था जिसने पूर्वी तट के काफी हिस्से को नष्ट कर दिया था और न्यूयार्क शहर, बोस्टन, वाशिंगटन तथा फिलेडेल्फिया में 50 इंच तक बर्फ पडऩे से एक तरह से जीवन थम-सा गया था।  इसमें उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में 400 से अधिक लोग मारे गए थे जिनमें से लगभग 200 न्यूयार्क शहर में मारे गए। ये अमरीका के इतिहास में किसी बर्फीले तूफान में होने वाली सर्वाधिक मौतें थीं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News