Wamiqa Gabbi के ट्रेडिशनल लुक से नजरें हटाना मुश्किल, पिंक लेहंगा और डीप नैक पर फ़िदा हुए फैंस

punjabkesari.in Sunday, Jun 07, 2026 - 03:23 PM (IST)

Wamiqa Gabbi Traditional Look : एक्ट्रेस वामिका गब्बी रील लाइफ में जितनी सुन्दर दिखती हैं, उससे कई ज्यादा सुन्दर को रियल लाइफ में दिखती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ ट्रेडिशनल फोटोज शेयर की हैं, जिन्हे देखकर हर कोई उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहा है। तो चलिए नजर डालते हैं उनकी तस्वीरों पर-

Wamiqa Gabbi

 इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं वामिका गब्बी ने पिंक कलर का लेहंगा पहना हुआ है। इसके ऊपर शिमरी फैब्रिक और बारीक एम्ब्रॉयडरी की गई है। 

Wamiqa Gabbi

लहंगे का ये डिज़ाइन उनके लुक को काफी क्लासी और रॉयल बना रहा है। 

Wamiqa Gabbi

इसके साथ उन्होंने हल्के पिंक रंग का ट्रांसपेरेंट नेट दुपट्टा कैरी किया है, जिस पर बारीक और आकर्षक कढ़ाई देखने को मिलती है। 

Wamiqa Gabbi

वामिका ने अपने बालों को सेंटर पार्टिंग के साथ स्लीक बन के स्टाइल किया है, जबकि आगे की कुछ लटें चेहरे को सॉफ्ट और एलिगेंट टच दे रही हैं। 

Wamiqa Gabbi

मेकअप की बात करें तो उन्होंने सॉफ्ट ग्लैम मेकअप उनके पूरे लुक को और भी ज्यादा ग्रेसफुल और क्लासी बना रहा है। 

Wamiqa Gabbi
 
अगर उनकी ज्वेलरी को देखा जाए तो उन्होंने स्टोन और पर्ल डिटेलिंग वाला चोकर नेकलेस पहना है, जिसके साथ उनके मैचिंग झुमके और एक स्टाइलिश ब्रासलेट उनके लुक को पूरी तरह कम्पलीट कर रहे हैं। 

Wamiqa Gabbi

कुल मिलाकर वामिका गब्बी का यह अंदाज बेहद ग्रैसफुल, फेमिनिन और फेस्टिव वाइब्स से भरा हुआ है, जो किसी भी खास मौके के लिए एक परफेक्ट फैशन इंस्पिरेशन साबित होता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News