क्या कंफर्म हुआ रिश्ता ? बर्थडे पार्टी में Raghav का हाथ थामें दिखीं Shehnaaz Gill, गोद में उठाकर खुद कार में बिठाया !

punjabkesari.in Friday, Jul 10, 2026 - 03:28 PM (IST)

Raghav and Shehnaaz Gill Dating Rumours : बी-टाउन में एक बार फिर से नई जोड़ी की चर्चाएं तेज होनी शुरू हो गई हैं। हाल ही में डांसर और एक्टर राघव जुयाल ने अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट किया और इस फंक्शन में बड़े-बड़े सितारों ने शिरकत की। शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान से लेकर और भी जाने-माने स्टार्स इस पार्टी का हिस्सा बनें। इस पार्टी पर सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोरीं वो थी शहनाज गिल। दरअसल, पार्टी से बाहर निकलते समय शहनाज गिल राघव का हाथ थामें नजर आ रही हैं। इसके बाद से लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

Raghav और Shehnaaz Gill एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए 
 राघव जुयाल अपना 35 वां जन्मदिन मना रहे हैं और इसी बीच बर्थडे पार्टी की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। बाहर निकलते समय जब शहनाज गिल ने राघव का हाथ थामा, तो सबकी नजर उनके ऊपर चली गई। इन वायरल वीडियो के बाद से ही दोनों की डेटिंग की खबरें काफी तेज हो गई हैं।कुछ लोगों का कहना है कि दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन दोनों ने अभी तक इस मामले के ऊपर कोई भी कन्फर्मेशन नहीं दी है।  
 
गोद में उठाकर शहनाज गिल को कार में बैठाया

इतना ही नहीं इसके बाद खुद राघव जुयाल जो पहले से ही गाड़ी में बैठे हुए थे। कुछ ही देर बाद शहनाज गिल वहां पहुंचती हैं। कार में जगह होने के कारण राघव बड़े ही प्यार और केयरिंग अंदाज से  शहनाज की मदद करते हैं। वह उन्होंने संभालते हुए आराम से दूसरी सीट तक पहुंचा देते हैं। दोनों के बीच का यह खूबसूरत और सहज पल कैमरे में कैद हो गया, जिसे देखकर फैंस भी उनकी बॉन्डिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

क्या सच में डेट कर रहे शहनाज गिल और राघव जुयाल ?
यह गौरमतलब है कि राघव  और शहनाज गिल ने फिल्म किसी का भाई किसी की जान में साथ काम किया था। इसी फिल्म के दौरान दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हुई, जो समय के साथ और भी मजबूत होती गई। प्रमोशनल इवेंट्स के दौरान उनकी ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन बॉन्डिंग ने फैंस का खूब ध्यान खींचा था। हालांकि, कई बार दोनों के रिलेशनशिप को लेकर अफवाहें भी सामने आई लेकिन राघव और  शहनाज ने हमेशा एक-दूसरे को सिर्फ अपना करीबी दोस्त और मजबूत सपोर्ट सिस्टम ही बताया है। 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News