Thalapathy Vijay के शपथ ग्रहण में पहुंची Trisha Krishnan, गजरा-बिंदी में लूटी महफिल...हर कोई देखता रह गया खूबसूरत अंदाज

punjabkesari.in Sunday, May 10, 2026 - 02:03 PM (IST)

 Thalapathy Vijay oath Ceremony : तमिल के सुपरस्टार विजय ने आज 12 बजे  मुख्यमंत्री की शपथ ले ली है, चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में यह कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान के विजय की फैमिली, दोस्त और उनके चाहने वाले विजय को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे। इसी दौरान तृषा कृष्णन, जिन्हें विजय की लेडी लक भी कहा जाता है वो भी विजय को सपोर्ट करने के लिए पहुंची। तृषा कृष्णन की सुंदरता से तो हर कोई वाकिफ है, इस वजह से ही उनके इस शपथ समारोह की फोटोज सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं। तो चलिए जानते हैं क्या था उन फोटोज में-

Trisha Traditional Look

लाइट ब्लू कलर की साड़ी पहनकर पहुंचीं तृषा कृष्णन
विजय के इस खास मौके पर उनकी दोस्त तृषा कृष्णन शपथ समारोह में लाइट ब्लू कलर की साड़ी पहनकर पहुंचीं। उनका यह लुक की अप्सरा से कम नहीं लग रहा था। तृषा ने बहुत ही मिनिमल और ग्लॉसी मेकअप  किया हुआ था, जो उनकी सुंदरता को चार चाँद लगा रहा था। इसी के साथ उन्होंने अपने आप को पूरा ट्रेडिशनल लुक देने के लिए जूड़े किया हुआ था। जूड़े पर लगा हुआ गजरा सेंटर ऑफ़ अट्रैक्शन का काम कर रहा था। इसी के साथ उनके माथे पर ब्लैक कलर की छोटी बिंदी और भी ज्यादा सुन्दर बना रही थी। 

Trisha Traditional Look

अगर उनकी ज्वेलरी की बात की जाए तो साड़ी की मैचिंग की उन्होंने ज्वेलरी पहनी थी। उनका पूरा लुक काफी एलिगेंट लग रहा था। 

 
भावुक हुईं तृषा कृष्णन  
इस इवेंट में तृषा के चेहरे पर साफ़ ख़ुशी दिखाई दे रही थी। इसी के साथ विजय के इतने बड़े मौके पर वो थोड़ा भावुक भी हुईं। वहीं बात अगर विजय की करें तो इतनी बड़ी ऐताहिसक जीत के बाद उनकी ख़ुशी का तो कोई ठिकाना नहीं था। 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News