Met Gala 2026 में Isha Ambani का जलवा... 150 घंटे में बना गजरा, हाथों में आम और सोने की साड़ी पहनकर उड़ा दिए सबके होश
punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2026 - 11:53 AM (IST)
Isha Ambani Met Gala 2026 : ग्लैमर की सबसे बड़ी रात Met Gala 2026 में हर किसी का अंदाज देखने लायक था। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक तरह के कपड़े पहनकर दर्शकों का मन अपनी तरफ खींच लिया। फैशन की इस दौड़ में अम्बानी की बेटी ईशा भी पीछे नहीं थी। उनके इस अलग अंदाज ने सबको अपनी तरफ मोहित कर लिया। मेट गाला 2026 में इस बार ईशा अम्बानी ने इस तरह की साड़ी पहनी जो सोने के धागों से बनी हुई थी। इतना ही नहीं आपको बता दें कि ईशा अम्बानी का ब्लाउज कोई साधारण ब्लाउज नहीं था क्योंकि ईशा ने कोई कपड़े का नहीं बल्कि अपनी मां के गहनों से बना ब्लाउज पहना हुआ था।

रेड कारपेट पर ईशा अम्बानी किसी हीरोइन से कम नहीं लग रही थीं। ईशा अम्बानी की लुक में सबसे खास चीज चीज थीं, वो था उनके हाथ में आम। सुनकर थोड़ा अजीब लगा होगा लेकिन ये ईशा का सबसे ज्यादा सेंटर ऑफ़ अट्रैक्शन था। बहुत ही तरीके से उन्होंने इस आम को अपने हाथ में पकड़ा हुआ था। एक तरफ तो करोड़ों के कपड़े तो वहीं दूसरी तरफ एक साधारण सा आम सबको ये सोचने पर मजबूर कर रहा था कि ईशा से ऐसा स्टाइल क्यों केरी किया ? इतना ही नहीं ईशा के ब्लाउज में लगी निजाम की सरपेच कम से कम 150 घंटों नें तैयार की गई थी।

गौरव गुप्ता ने स्टाइल की ईशा की साड़ी
आपको बता दें कि ईशा अंबानी को ख़ास बनाने के पीछे गौरव गुप्ता का हाथ था। गौरव ने साड़ी में बहुत सी तरीके से सोने के धागों का यूज़ किया था, जो इसे बहुत ही ज्यादा खूबसूरत बना रहा है। Anaita Shroff Adajania ने ईशा के Met Gala 2026 लुक को सिर्फ स्टाइल नहीं किया, बल्कि उसकी पूरी क्रिएटिव सोच को भी खुद डिजाइन किया। इनके द्वारा बनाया गया ईशा का ये रूप किसी आर्ट पीस से कम नहीं था। ईशा के बेहतरीन रूप में कला, कारीगरी और हाई-फैशन का शानदार संगम दिखाई दिया।
