Movie Review: राधा-कृष्ण के प्रेम और कर्तव्य की खूबसूरत कहानी है ‘कृष्णावतारम – द हर्ट’

punjabkesari.in Thursday, May 07, 2026 - 02:06 PM (IST)

फिल्म: कृष्णावतारम- पार्ट वन: द हर्ट (हृद्यम) (Krishnavataram Part 1: The Heart (Hridayam))
स्टारकास्ट: सिद्धार्थ गुप्ता (Siddharth Gupta) ,संस्कृती जयाना (Sanskruthi Jayana) , सुष्मिता भट्ट (Sushmita Bhatt) और निवाशीनी कृष्णन (Nivashini Krishnan)
निर्देशक: हार्दिक गज्जर (Hardik Gajjar)
रेटिंग: 3.5*

Krishnavataram Part 1: The Heart (Hridayam): फिल्म ‘कृष्णावतारम – पार्ट वन: द हर्ट (हृद्यम)’ माइथोलॉजी ड्रामा की पारंपरिक शैली से हटकर, एक बेहद नाजुक और भावनात्मक तरीके से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन को पर्दे पर पेश करती है। यह फिल्म किसी भव्य युद्ध या चमत्कारों के नाटकीय दृश्य पर निर्भर नहीं है बल्कि कृष्ण के मन, उनकी भावनाओं और रिश्तों पर केंद्रित है जो उन्हें और दर्शकों के दिल के बेहद करीब लाती है। ‘द हर्ट (हृद्यम)’ केवल उनकी लीलाओं का चित्रण नहीं है, बल्कि उनके इंसानी पक्ष और भावनात्मक यात्रा को भी खूबसूरती से सामने लाती है। यह तीन भागों वाली सीरीज की पहली कड़ी है जो पुराने जमाने के रामानंद सागर के ‘श्रीकृष्णा’ सीरियल की याद ताजा कर देती है, तो चलिए जानते हैं कैसी है फिल्म...है। यह तीन भागों वाली सीरीज की पहली कड़ी है जो पुराने जमाने के रामानंद सागर के ‘श्रीकृष्णा’ सीरियल की याद ताजा कर देती है, तो चलिए जानते हैं कैसी है फिल्म...

कहानी
फिल्म ‘कृष्णावतारम – द हार्ट (हृद्यम)’ भगवान श्रीकृष्ण की कहानी को एक नई और भावनात्मक दृष्टि से प्रस्तुत करती है। यह सिर्फ उनके दिव्य रूप तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके मानवीय और भावनात्मक पक्ष को भी उजागर करती है। फिल्म में राधा और कृष्ण के प्रेम को बेहद कोमलता और खूबसूरती से दिखाया गया है, वहीं एक राजा के रूप में उनके कर्तव्य और कठिन निर्णयों को भी मजबूती से पेश किया गया है। कहानी पूरी तरह से क्रमवार नहीं है, बल्कि चुनिंदा महत्वपूर्ण पहलुओं पर फोकस करती है, जिसमें राधा के प्रेम से लेकर रुक्मणि और सत्यभामा के साथ उनकी शादियों और 16,100 अन्य रानियों का उल्लेख शामिल है। 


एक्टिंग
फिल्म कृष्णावतारम में सिद्धार्थ गुप्ता,संस्कृती जयाना, सुष्मिता भट्ट और निवाशीनी कृष्णन मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। सिद्धार्थ गुप्ता ने भगवान कृष्ण का किरदार बखूबी निभाया है। उनकी डायलॉग डिलिवरी भी काफी नैचुरल लग रही है। वहीं राधा के किरदार में सुष्मिता भट्ट ने अपनी कमाल की एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया है। वह बेहद खूबसूरत और प्यारी लग रही हैं। इनके अलावा संस्कृती जयाना और निवाशीनी कृष्णन ने अपनी दमदार एक्टिंग से एक अलग छाप छोड़ी है। 


डायरेक्शन
फिल्म कृष्णावतारम- पार्ट वन: द हर्ट (हृद्यम) को हार्दिक गज्जर ने डायरेक्ट किया है। उनका काफी अच्छा है और हर सीन को बारीकी से शूट किया गया है। फिल्म में संगीत भी काफी मनमोहक है। फिल्म का स्क्रीनप्ले काफी मजबूत है, जिसका श्रेय प्रकाश कपाड़िया, राम मोरी और हार्दिक गज्जर को जाता है। फिल्म में वीएफएक्स भी कमाल का है। कुल मिलाकर यह फिल्म एक अध्यात्मिक सफर का अनुभव कराती है और दर्शकों को बांधे रखने में भी कामयाब रहेगी। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manisha

Related News