हरभजन सिंह की पत्नी Geeta Basra का देसी अंदाज़—साड़ी, बिंदी में लूटी महफिल
punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2026 - 05:40 PM (IST)
Geeta Basra : पूर्व क्रिकेटर Harbhajan Singh की पत्नी और अभिनेत्री Geeta Basra अपनी खूबसूरती को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। उनकी सुंदरता से हर कोई वाकिफ है। हाल में ही उन्होंने इंस्टाग्राम पट देसी लुक में कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो बला की सुन्दर लग रही हैं। उनके इस देसी गर्ल लुक को बहुत प्यार दिया जा रहा है।

जैसा की आप देख सकते हैं इस तस्वीरों में गीता बसरा ने संतरी रंग की साड़ी पहनी है जो उनकी खूबसूरती को चार चांद लगा रही है। सिंपल और प्लेन साड़ी के साथ उन्होंने प्रिंटेड ब्लाउज पहना हुआ है। बहुत ही रॉयल तरीके से उन्होंने अपनी साड़ी को केरी किया हुआ है।
00
उनका सिंपल और लाइट मेकअप उनके लुक को और भी ज्यादा शानदार बना रहा है।

उनकी रेड बिंदी और गोल्डन ज्वेलरी उनके लुक को और भी ज्यादा आकर्षित कर रही है।

हर तस्वीर में गीता बसरा ने अलग-अलग पोज़ देकर फोटो खिंचवाई है।

हर एक फोटो में उनका कॉन्फिडेंस उनको और भी ज्यादा शानदार बना रहा है।

उनकी नेचुरल ब्यूटी को देखकर हर कोई जमकर उनकी तारीफ कर रहा है।
सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और यूजर्स लगातार कमेंट्स के जरिए उनकी तारीफ कर रहे हैं। गीता बसरा का यह सिंपल और ग्रेसफुल लुक एक बार फिर फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहा है।
