करोड़ों नहीं, अरबों में खेलते हैं तमिल के सुपरस्टार...कितनी है जानें Vijay Thalapathy की नेट-वर्थ
punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 05:44 PM (IST)
Thalapathy Vijay : आज का दिन किसी इम्तिहान से कम नहीं है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर आज हर किसी की नजर Vijay Thalapathy पर टिकी हुई है। तमिल इंडस्ट्री में उन्होंने बहुत नाम कमाया है, अब देखना ये है कि राजनीति में विजय अपनी छाप छोड़ पाते हैं कि नहीं। नतीजों के अनुसार तो जल्द ही Vijay अपना ही एक अलग सम्राज्य खड़ा। तमिल का जनता का प्यार उन्हें बहुत आगे तक लेकर जाएगा। तो चलिए ये तो रही उनके करियर की बात। अब जानते हैं विजय की सबसे इंटरस्टिंग बात और वो है उनकी नेट वर्थ। हर कोई फेमस इंसान की नेट वर्थ जानने के लिए काफी उत्सुक रहता है।
18 साल की उम्र में ही कमाया नाम
22 जून 1974 को Vijay Thalapathy का जन्म एक ऐसे परिवार में हुआ जो पहले से ही फ़िल्मी था। उनके पिता एस. ए. चंद्रशेखर अपने समय के जाने-माने निर्देशक हैं। चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में विजय ने अपने करियर की शुरुआत की थी। 18 साल की उम्र से ही उन्होंने फिल्मों में अपना पैर रख दिया था। इसके बाद उन्होंने कम से कम 70 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उनकी मेहनत इस कदर थी की लोगों के बेपनाह प्यार ने उन्हें Thalapathy बना दिया।
कितनी है विजय की प्रॉपर्टी
अगर उनकी प्रॉपर्टी की बात की जाए तो एक रिपोर्ट के अनुसार उनके पास कुल 603 करोड़ की सम्पति है। इसी के साथ उनके बहुत से बिजनेस भी हैं। ब्रांड एंडोर्समेंट, रियल एस्टेट निवेश से भी उनको बहुत पैसा आता है। सोने-चांदी की बात करें तो उनके पास 883 ग्राम सोना और 15 लाख रुपये के चांदी के आभूषण हैं।
Vijay Thalapathy बहुत ही लक्ज़री लाइफस्टाइल जीना पसंद करते हैं। महंगी कार और महंगे घर का उन्हें बहुत शौंक हैं। अगर कार की बात की जाए टतो उनके पास BMW 530d, Lexus, Toyota Vellfire और BMW i7 गाड़ियां हैं। इसी के साथ उनके पास कोडाइकनाल में भी करोड़ों की खेती की जमीन है।
विजय की फिल्में
विजय ने इंडस्ट्री को अपने बलबूते पर बहुत ही हिट फिल्में दी हैं और उनमें से हैं- थेरी, मंडल, बीस्ट, शाहजहां। अब हाल में उनकी फिल्म जन नायकन परदे पर आने वाली है।
