सुपरस्टार से राजनीति तक, यहां जानें Vijay Thalapathy के स्टारडम के पीछे छुपी पारिवारिक कहानी

punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 03:41 PM (IST)

Vijay Thalapathy Family : इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने का बाद अब Vijay Thalapathy राजनीति में अपनी छाप छोड़ने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। रिजल्ट्स के अनुसार तमिलगा वेट्री कझगम' TVK 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में जीत हासिल कर रही हैं। इसी बीच विजय के घर पर जश्न की भी शुरुआत हो चुकी है। जल्द ही विजय की Jana Nayagan सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। आपको बता दें राजनीति में कदम रखने से पहले विजय ने इंडस्ट्री में भी अपना बहुत नाम कमाया है। चुनाव के इस दौरान सबकी नजर Vijay Thalapathy पर अटकी हुई हैं। तो चलिए आपको बताते हैं विजय की फैमिली में कौन-कौन है ?

Vijay Thalapathy family

थलापति विजय 
Vijay Thalapathy का पहला नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है। 22 जून 1974 को चेन्नई में विजय का जन्म हुआ था। अपनी मेहनत के बलबूते पर तमिल सिनेमा ने बहुत नाम कमाया है। हमेशा से ही उनके परिवार की जड़ें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। 

कौन है विजय के पिता ?
Vijay के पिता का नाम S.A Chandrasekha, ये तमिल के जाने-मानें फिल्म डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और लेखक हैं। इन्होने इंडस्ट्री को बहुत सी हिट फिल्में दी हैं। विजय के पिता ज्यादातर सामाजिक मुद्दों पर फिल्म बनाया करते थे और उन्होंने अब तक 70 से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया है। विजय के पिता का जन्म ईसाई परिवार में हुआ था। 

विजय की माता
आपको बता दें कि विजय के माता और पिता दोनों का धर्म अलग-अलग हैं। उनके पिता ईसाई है और माता हिन्दू धर्म से हैं। इनकी माता का नाम शोभा चंद्रशेखर हैं और वो बहुत अच्छी प्लेबैक सिंगर, संगीतकार और लेखिका हैं।

Vijay Thalapathy family

भाई-बहन
विजय की सिर्फ एक बहन ही थी, जिसने 2 साल की उम्र में ही दुनियां को अलविदा कह दिया था। उनकी बहन का नाम विद्या चंद्रशेखर है। उन्होंने अपनी बहन की याद में उनके नाम पर ही वी.वी. प्रोडक्शंस रखा था। 

विजय की पत्नी 
25 अगस्त 1999 में विजय की शादी हुई थी और अब दोनों का तलाक का केस चल रहा है। ऐसा मानना है कि तृषा कृष्णन संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से दोनों अलग हुए हैं। विजय की पूर्व पत्नी का नाम संगीता सोरनलिंगम है और दोनों की मुलाकात लंदन में हुई थी। 

विजय के बच्चे 
विजय और पत्नी पूर्व पत्नी संगीता सोरनलिंगम के दो बच्चे हैं। उनके एक बेटा और बेटी है। बेटे का नाम जेसन संजय है और बेटी का नाम दिव्या साशा।   

Vijay Thalapathy family
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News