विजय देवरकोंडा बर्थडे स्पेशल: ‘अर्जुन रेड्डी’ से ‘खुशी’ तक, वो किरदार जिन्होंने बनाया उन्हें पैन-इंडिया स्टार

punjabkesari.in Saturday, May 09, 2026 - 12:51 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। साउथ सिनेमा से लेकर पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना चुके Vijay Deverakonda आज युवाओं के सबसे पसंदीदा सितारों में गिने जाते हैं। अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस, रोमांटिक अंदाज़ और इंटेंस एक्टिंग से उन्होंने करोड़ों दिलों में खास जगह बनाई है। उनकी फिल्मों में रोमांस, इमोशन और एटीट्यूड का ऐसा मेल देखने को मिलता है, जिसने उन्हें पैन-इंडिया स्टार बना दिया।

Geetha Govindam Review: Vijay Deverakonda shines in fun entertainer

विजय गोविंद - Geetha Govindam
इस फिल्म में Vijay Deverakonda ने विजय गोविंद का किरदार निभाया, जो मासूमियत और आत्मविश्वास का बेहतरीन मिश्रण था। Rashmika Mandanna के साथ उनकी केमिस्ट्री ने दर्शकों को दीवाना बना दिया। रोमांस और कॉमेडी से भरी इस फिल्म ने विजय को फैमिली ऑडियंस का भी फेवरेट बना दिया।

Dear comrade - Beautiful journey of bobby and Lilly ❤😍 @TheDeverakonda ❤  @iamRashmika #InspiringLilly #1YearForDearComrade

बॉबी - Dear Comrade
Dear Comrade में विजय ने चैतन्य “बॉबी” कृष्णा का किरदार निभाया था, जो गुस्सैल लेकिन बेहद इमोशनल युवक था। Rashmika Mandanna के साथ उनकी प्रेम कहानी और फिल्म के इमोशनल मोमेंट्स ने फैंस के दिलों को छू लिया।

Arjun Reddy - JioHotstar

डॉ. अर्जुन रेड्डी – Arjun Reddy
अगर विजय देवरकोंडा के सबसे आइकॉनिक किरदार की बात हो तो Arjun Reddy का नाम सबसे पहले आता है। इस फिल्म में उनके गुस्से, प्यार और टूटन से भरे किरदार ने युवाओं के बीच अलग क्रेज पैदा कर दिया था। Shalini Pandey के साथ उनकी केमिस्ट्री को भी काफी पसंद किया गया।

Kushi Viplav Found Aara Theme BGM Ringtone|Kushi Viplav Found Aara  BGMRingtone|Viplav Found AaraBGM

विप्लव- Kushi
Kushi में विजय ने विप्लव का किरदार निभाया, जबकि Samantha Ruth Prabhu अराध्या के रोल में नजर आईं। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी बेहद फ्रेश और प्यारी लगी। फिल्म में उनके सहज अभिनय और भावनात्मक दृश्यों ने रोमांस को और खूबसूरत बना दिया।

World Famous Lover (2020) - IMDb

गौतम-  World Famous Lover
इस फिल्म में Vijay Deverakonda ने दो अलग-अलग किरदार निभाए और दोनों में अपनी एक्टिंग का अलग रंग दिखाया। इमोशनल ड्रामा और रिलेशनशिप की जटिलताओं को उन्होंने शानदार तरीके से स्क्रीन पर उतारा।

The Family Star - JioHotstar

6. गोवर्धन – The Family Star
The Family Star में विजय का किरदार काफी रियल और इमोशनल लगा। Mrunal Thakur के साथ उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आई। फिल्म में आम आदमी की जिंदगी और जिम्मेदारियों को काफी दिल से दिखाया गया।

किंगडम का अंत: विजय देवरकोंडा का किरदार सूरी अपने भाई के गिरोह में घुसपैठ  क्यों कर रहा है और उसका अंतिम भाग्य क्या है? | पिंकविला: मनोरंजन

सूरी- Kingdom
Kingdom में विजय देवरकोंडा एक दमदार जासूस और पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म के एक्शन और इमोशनल सीन्स को लेकर फैंस के बीच पहले से ही काफी एक्साइटमेंट है।

Trouble for Vijay Devarakonda: Actor booked for tribals remark; case filed  under SC/ST Act | India News - Times of India

आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर भी बढ़ा हुआ है क्रेज
वर्कफ्रंट की बात करें तो Vijay Deverakonda आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे। फैंस उनकी फिल्मों Rowdy Janardhan और VDX Shauryuv का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Reetu sharma

Related News