The Legend of Karna Review: बेहतरीन एनीमेशन और दमदार कहानी ने जीता दिल

punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2026 - 10:30 AM (IST)

फिल्म- द लीजेंड ऑफ कर्ण (The Legend Of Karna)
वॉयस एक्टिंग- अनुप सोनी (Anup Soni), शाहिद ज़फर (Shahid Jafar), शक्ति सिंह (Shakti Singh)
डायरेक्टर- शरद देवराजन ( Sharad Devarajan) और जीवन जे कांग (Jeevan J Kang)
प्लेटफॉर्म- सोनी लिव (Sony LIV)
रेटिंग- 3*

 

The Legend Of Karna: 'द लीजेंड ऑफ कर्ण' महाभारत के सबसे जटिल और प्रेरणादायक पात्रों में से एक कर्ण की कहानी को एनिमेशन के माध्यम से पेश करती है। यह सीरीज कर्ण के संघर्ष, आत्मसम्मान और उसकी अटूट मित्रता दिखाती है। भले ही कर्ण की कहानी ज्यादा लोगों को नहीं पता है मगर इस सीरीज के जरिए दर्शकों को उनके संघर्ष और जीवन की कहानी को दिखाती है। तो चलिए जानते हैं कैसी है यह सीरीज...


कहानी
द लीजेंड ऑफ कर्ण महाभारत के महान योद्धा कर्ण की कहानी है जिसे जन्म से ही अपनी असली पहचान और अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ता है। अवैध जन्म और सारथी परिवार में पालन-पोषण होने के कारण उसे समाज बार-बार अपमानित करता है, लेकिन वह अपनी प्रतिभा, साहस और आत्मसम्मान के बल पर एक महान योद्धा बनता है। कौरव राजकुमार दुर्योधन उसका सबसे बड़ा मित्र और समर्थक बनकर हर कदम पर उसका साथ देता है। वहीं कर्ण अपने जन्म, परिवार और सम्मान के बीच उलझा रहता है, जिससे उसकी जिंदगी कठिन फैसलों और भावनात्मक संघर्षों से भर जाती है।

अभिनय (वॉयस एक्टिंग)
सीरीज की वॉयस एक्टिंग इसकी सबसे बड़ी खूबियों में से एक है। अनुप सोनी ने कर्ण के किरदार को गंभीरता, संयम और गरिमा के साथ आवाज दी है। शाहिद ज़फर ने दुर्योधन के महत्वाकांक्षी और दृढ़ स्वभाव को अपनी आवाज के जरिए बेहतरीन तरीके से प्रस्तुत किया है। वहीं शक्ति सिंह भीष्म के रूप में प्रभाव छोड़ते हैं और अन्य कलाकारों ने भी अपने-अपने किरदारों के साथ पूरा न्याय किया है। सभी कलाकारों की आवाजें पात्रों की भावनाओं और परिस्थितियों को स्वाभाविक रूप से दर्शाती हैं।

डायरेक्शन
सीरीज द लीजेंड ऑफ कर्ण का डायरेक्शन शरद देवराजन और जीवन जे कांग ने किया है। निर्देशन के स्तर पर 'द लीजेंड ऑफ कर्ण' एक संतुलित और प्रभावशाली प्रस्तुति है। निर्देशक ने कहानी को अनावश्यक बदलावों या अतिनाटकीय दृश्यों से बचाते हुए मूल भाव को बरकरार रखा है। आकर्षक एनीमेशन, शानदार युद्ध दृश्य और भावनात्मक पलों को संतुलित ढंग से प्रस्तुत किया गया है। कुल मिलाकर, यह सीरीज कर्ण के जीवन, संघर्ष और उसकी अटूट निष्ठा को मनोरंजक और संवेदनशील तरीके से दर्शाने में सफल रहती है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manisha

Related News