भाईजान के एक नेक कदम ने फिर जीता लोगों का दिल...असम बाढ़ में उजड़े परिवारों को Salman Khan ने 500 नए घर देने का किया ऐलान
punjabkesari.in Friday, Aug 07, 2026 - 03:23 PM (IST)
Salman Khan : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए अभिनेता ने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने आशियाना- हॉप बिगिन्स विद ए सेफ शेल्टर कैंपेन से जुड़कर बाढ़ पीड़ितों के लिए सुरक्षित घर उपलब्ध कराने की पहल की है। इस बाढ़ में कई परिवारों ने अपना आशियाना खो दिया है, ऐसे में सलमान की यह पहल उनके लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है।
सलमान खान के इस नेक कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। फैंस उन्हें सिर्फ पर्दे का हीरो नहीं बल्कि रियल लाइफ हीरो भी बता रहे हैं। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए सलमान खान पहले भी बहुत बार आगे आ चुके हैं।

सलमान खान की दरियादिली की बात करें तो वह लंबे समय से सामाजिक कार्यों में योगदान देते रहे हैं। कैंसर मरीजों की सहायता से लेकर बच्चों की शिक्षा और जरूरतमंद परिवारों की मदद तक, अभिनेता कई मौकों पर लोगों के साथ खड़े नजर आए हैं। उनकी यह पहल और मदद करने का जज्बा उन्हें फैंस के बीच खास बनाता है।
सिर्फ फिल्मों में नहीं रियल लाइफ हीरो भी हैं सलमान खान
सलमान खान के इस सहयोग से असम बाढ़ पीड़ितों की मदद की इस पहल को लोगों का खास ध्यान मिल रहा है। उम्मीद की जा रही है कि उनकी इस पहल से प्रेरित होकर और भी लोग प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए आगे आएंगे। इस अभियान के जरिए बाढ़ में अपना घर गंवा चुके कई परिवारों को दोबारा सुरक्षित माहौल में जीवन शुरू करने का अवसर मिल सकेगा।
यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान ने किसी आपदा या जरुरत के समय मदद का हाथ बढ़ाया हो। वह अक्सर जरूरतमंद लोगों की सहायता करते नजर आते हैं। इतना ही नहीं, फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की मदद के लिए भी सलमान खान हमेशा आगे रहते हैं और बिन किसी स्वार्थ के लोगों का साथ देने के लिए जानें जाते हैं।

इन सेलेब्स ने भी की मदद
सलमान खान के अलावा और भी बहुत से सितारें असम बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आये हैं। हाल ही में भूमि पेडनेकर भी असम पहुंची और उनकी मदद की। इससे पहले रणदीप हुड्डा ने भी वहां पहुंचकर लोगों में जरुरी सामान बांटा।
