''The Traitors 2'' का ट्रेलर रिलीज, मल्लिका शेरावत और श्वेता तिवारी के दमदार डायलॉग्स ने बढ़ाया रोमांच

punjabkesari.in Friday, Aug 07, 2026 - 03:51 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। प्राइम वीडियो ने अपनी चर्चित अनस्क्रिप्टेड ओरिजिनल रियलिटी सीरीज 'द ट्रेटर्स' के दूसरे सीजन का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। जैसलमेर के शाही सूर्यगढ़ पैलेस में शूट किए गए इस सीजन में करण जौहर एक बार फिर होस्ट के रूप में नजर आएंगे। ट्रेलर की शुरुआत में करण कहते हैं, "यह महल सपने जैसा लगता है... और मैं उस सपने को बुरे सपने में बदलने का इंतजार नहीं कर सकता।" वहीं मल्लिका शेरावत का डायलॉग, "इस गेम में सच जरूरी नहीं, कन्विंसिंग होना जरूरी है" और श्वेता तिवारी की लाइन, "मैंने पतियों को चीट करते पकड़ा है", ट्रेलर का रोमांच कई गुना बढ़ा देती है।

21 सेलिब्रिटी प्लेयर्स के बीच होगा भरोसे और धोखे का खेल
इस बार शो में अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े 21 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स हिस्सा ले रहे हैं। इनमें अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान), मुनव्वर फारुकी, मल्लिका शेरावत, श्वेता तिवारी, रिया चक्रवर्ती, क्रिस्टल डिसूजा, दलीप ताहिल, रणवीर बराड़, पारुल गुलाटी, साहिल सलाथिया, शालिनी पासी, आदित्य कुलश्रेष्ठ (कुल्लू) समेत कई चर्चित चेहरे शामिल हैं। इस सीजन में खिलाड़ियों को कठिन टास्क, 'सर्कल ऑफ शक', गुप्त गठजोड़ और टावर में होने वाले मर्डर जैसे नए ट्विस्ट का सामना करना होगा। इनोसेंट्स को ट्रेटर्स की पहचान करनी होगी, जबकि ट्रेटर्स अपनी पहचान छिपाकर एक-एक कर खिलाड़ियों को गेम से बाहर करेंगे।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

करण जौहर बोले- इस बार मैं भी हो गया हैरान
ट्रेलर लॉन्च के दौरान करण जौहर ने कहा कि पहले सीजन को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी, इसलिए दूसरे सीजन को पहले से ज्यादा बड़ा, तेज और अनप्रेडिक्टेबल बनाया गया है। उन्होंने कहा, "इस बार खिलाड़ी गेम के ट्विस्ट और ट्रैप को पहले से जानते थे, लेकिन फिर भी उनकी रणनीतियों और फैसलों ने मुझे कई बार हैरान कर दिया। दोस्तियां टूटेंगी, भरोसा शक में बदलेगा और ऐसे मोड़ आएंगे जिनकी मैंने भी कल्पना नहीं की थी।" करण ने दावा किया कि इस बार दर्शकों को पहले से कहीं ज्यादा रोमांचक और चौंकाने वाला खेल देखने को मिलेगा।

13 अगस्त से प्राइम वीडियो पर शुरू होगा नया सीजन
'द ट्रेटर्स' सीजन 2 लोकप्रिय अंतरराष्ट्रीय BAFTA और Emmy Award विजेता फॉर्मेट का भारतीय रूपांतरण है। इसे धर्माटिक एंटरटेनमेंट ने All3Media International के सहयोग से प्रोड्यूस किया है। शो का प्रीमियर 13 अगस्त को प्राइम वीडियो पर होगा, जबकि इसके नए एपिसोड हर गुरुवार रिलीज किए जाएंगे। ट्रेलर से साफ है कि इस बार दर्शकों को भरोसे, धोखे, रणनीति और सस्पेंस से भरपूर एक जबरदस्त रियलिटी शो देखने को मिलने वाला है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manisha

Related News