''गजनी'' के दमदार विलेन Pradeep Rawat को आज दी जाएगी अंतिम विदाई जानें, कब और कहा होगा अंतिम संस्कार ?

punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2026 - 01:13 PM (IST)

Pradeep Rawat Funeral : आमिर खान की सुपरहिट फिल्म गजनी में दमदार खलनायक गजनी धर्माता और बी.आर. चोपड़ा के चर्चित धारावाहिक 'महाभारत' में अश्वत्थामा का यादगार किरदार निभाने वाले वरिष्ठ अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने मंगलवार को अंतिम सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन से फिल्म और टीवी जगत में शोक की लहर है। इस बीच, उन्हें अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी भी सामने आ गई है। 

कब और कहां किया जाएगा अंतिम संस्कार ?
प्रदीप रावत का अंतिम संस्कार आज मुंबई में किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पार्थिव शरीर को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक मुंबई के 
गोरेगांव वेस्ट स्थित इम्पीरियल हाइट्स में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, ताकि परिवार, करीबी मित्र, फिल्म जगत के लोग प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें। 

इसके बाद शाम करीब 4 बजे उनके पार्थिव शरीर को जोगेश्वरी वेस्ट स्थित ओशिवारा श्मशान घाट ले जाया जाएगा, जहां पूरे सम्मान के साथ  उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान परिवार, दोस्त और फैंस नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई देंगे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yashpal Sharma (@iyashpalsharma)

इस वजह से हुआ प्रदीप रावत का निधन 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रदीप रावत करीब चार साल पहले कैंसर से पूरी तरह उबर चुके थे लेकिन लगभग डेढ़ महीने पहले यह बीमारी दोबारा लौट आई, जिसके बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ने लगी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। 

उनके मैनेजर सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि 4 अगस्त की शाम करीब 6 से 6:30 बजे के बीच प्रदीप रावत ने अंतिम सांस ली। उन्होंने बताया कि पिछले एक महीने से अभिनेता अस्पताल में भर्ती थे और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। इस दौरान अचानक उनके प्लेटलेट्स का स्तर काफी गिर गया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई और तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

एक्टर सोनू सूद ने भी जताया दुख
इस खबर के बाद इंडस्ट्री का हर कोई व्यक्ति सदमे में हैं। सोनू सूद ने भी बात का दुःख जताया है और लिखा-" रेस्ट इन पीस, प्रदीप रावत भाई, आपको हमेशा मिस किया जाएगा." 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News