प्यार छुपाए नहीं छुपा, फैमिली फंक्शन में बॉयफ्रेंड Shikhar Pahariya का हाथ थामें नजर आईं Jhanvi Kapoor, रोमांटिक तस्वीरों ने जीता दिल

punjabkesari.in Sunday, Aug 02, 2026 - 05:06 PM (IST)

Shikhar Pahariya and Jhanvi Kapoor : बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया के रिश्ते की चर्चा लम्बे समय से हो रही है। दोनों अब अक्सर सार्वजनिक कार्यक्रमों में साथ दिखाई देते हैं। फ़िल्मी पार्टियों से लेकर पारिवारिक समारोहों तक, उनकी मौजूदगी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच ही लेती है। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी दोनों एक दूसरे के प्रति अपना स्नेह और अपनापन जाहिर करने से पीछे नहीं हटते, जिससे उनके रिश्ते की चर्चा लगातार बनी रहती है। 

Shikhar Pahariya and Janhvi Kapoor 

हाल ही में जाह्नवी कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की है, जिन्हे सोशल मीडिया पर सब खूब प्यार दे रहे हैं। इन तस्वीरों की खास बात यह है कि वो अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ हाथ थामें नजर आ रही हैं। 

ये तस्वीरें एक फैमिली फंक्शन की है, जिनमें जाह्नवी कपूर अपने परिवार के साथ नजर आ रही हैं। इस खास मौके पर उनके पिता और फिल्म निर्माता बोनी कपूर भी उनके साथ दिखाई दे रहे हैं। वहीं, जाह्नवी की छोटी बहन और अभिनेत्री ख़ुशी कपूर भी इस फैमिली सेलिब्रेशन का हिस्सा बनीं। पूरे परिवार ने साथ में इस खास पल को एन्जॉय किया, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और फैंस भी इस कपल के ऊपर खूब प्यार लुटा रहे हैं। 

Shikhar Pahariya and Janhvi Kapoor 

इस फैमिली फंक्शन में सबसे ज्यादा सुर्खियां शिखर पहाड़िया ने बटोरीं। समारोह के दौरान जाह्नवी कपूर उनके साथ बेहद करीब नजर आईं और कई मौकों पर उनका हाथ थामे दिखाई दीं। दोनों ने कैमरे के सामने कई रोमांटिक पोज भी दिए, जिनमें उनकी शानदार केमिस्ट्री और मजबूत बॉन्डिंग की साफ़ झलक दिख रही थी। यही वजह रही कि उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। 

जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आते ही तेजी से वायरल होने लगीं। फैंस दोनों की शानदार केमिस्ट्री और खूबसूरत बॉन्डिंग की खूब तारीफ कर रहे हैं। तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद खुश और सहज नजर आ रहे हैं। 

Shikhar Pahariya and Janhvi Kapoor 

वहीं, दूसरी तरफ शिखर भी इस दौरान काफी मस्ती भरे अंदाज में दिखाई दिए। एक तस्वीर में वह जाह्नवी कपूर के साथ स्टेज परफॉर्म करते भी नजर आ रहे हैं। दोनों की यह खास झलक फैंस को काफी पसंद आ रही है। 

शिखर पहाड़िया ने इस खास मौके पर बोनी कपूर और ख़ुशी कपूर के साथ भी कई तस्वीरें खिंचवाईं। तस्वीरों में जाह्नवी कपूर के परिवार के साथ उनकी शानदार बॉन्डिंग साफ़ नजर आ रही है। पूरे फंक्शन के दौरान वह परिवार के सदस्यों के साथ काफी सहज और घुलते-मिलते दिखाई दिए, जिसे देखकर फैंस भी उनकी तारीफ कर रहे हैं। 

Shikhar Pahariya and Janhvi Kapoor 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News