गालियों से गुस्सा होने के बजाय, महिलाओं की सुरक्षा पर आवाज उठानी चाहिए... सिंगर Neha Bhasin ने PM मोदी से किया सवाल

punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2026 - 06:58 PM (IST)

 Neha Bhasin on PM Modi : बॉलीवुड की सिंगर नेहा भसीन को हमेशा से ही उनके बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है। अब हाल ही में अपने एक बयान की वजह से वो सुर्खियों में आ गई हैं। हुआ कुछ ऐसा कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए देश के प्रधानमंत्री से सीधा सवाल किया और जंतर-मंतर पर हुए प्रोटेस्ट पर भी अपनी राय रखी। जैसे ही सोशल मीडिया पर उनका पोस्ट सामने आई, इंटरनेट पर एक नई जंग छिड़ गई है। कुछ लोग तो उनका साथ दे रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। 

 प्रधानमंत्री के लिए इज्जत बढ़ जाती अगर ...
अपने इंस्टाग्राम पर नेहा ने लिखा कि- अगर हमारे प्यारे प्रधानमंत्री विरोध-प्रदर्शनों के दौरान महिलाओं के साथ पुलिस द्वारा खुलेआम किए जा रहे अनुचित व्यवहार पर भी उसी तरह सवाल उठाते, जैसे वे गालियों के इस्तेमाल पर नाराजगी जताते हैं, तो मेरे मन में उनके प्रति सम्मान और भी बढ़ जाता। 

उन्होंने खुद कहा था कि ये बच्चे हैं लेकिन पुलिस का काम लोगों की सुरक्षा करना और कानून का पालन करना है। फिर इस मामले में जवाबदेही क्यों नहीं ती की जा रही है ?

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neha Bhasin (NB) (@nehabhasin4u)

सारा ध्यान बस धर्म की तरफ है 
इसी के साथ उन्होंने लिखा कि- किशोरों और महिलाओं को डराना-धमकाना पितृसत्ता को और मज़बूत करता है और हमेशा की तरह, भारत जिस गहरे भ्रष्टाचार और आर्थिक संकट में डूबा हुआ है, उस पर ध्यान देने के बजाय सारा ध्यान धर्म या अब 'संस्कार' पर केंद्रित किया जा रहा है।

क्या महिलाओं को गलत तरीके से छूना और उनके प्राइवेट पार्ट्स पर मारना और इस पर पुलिस की कोई जवाबदेही न होना ही हमारे संस्कार हैं ? वाह रे वाह। जय हिंद।

 नेहा भसीन का वर्क फ्रंट 
नेहा भसीन के काम की बात की जाए तो वो एक बहुत ही बेहतरीन सिंगर हैं। उन्हें हमेशा से ही उनके दमदार गानों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा उन्हें बहुत से सम्मान भी मिल चुके हैं। आखिरी बार उन्हें बिग बॉस ओटीटी' और 'बिग बॉस 15' में भी देखा गया था। इसी के साथ उन्होंने लव मी इंडिया शो को जज किया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News