Gen Z पर भड़के Mukesh Khanna, बोलें- देर होने से पहले इन Cockroach को बाहर फेंको, छात्र ऐसी गंदी भाषा नहीं बोलते

punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2026 - 03:04 PM (IST)

Mukesh Khanna on cjp : पिछले कुछ दिनों से कॉकरोच जनता पार्टी और उससे जुड़े विरोध प्रदर्शन लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस मुद्दे पर मनोरंजन जगत भी दो हिस्सों में बंटता हुआ नजर आ रहा है। इस प्रदर्शन के दौरान कई हस्तियों ने पार्टी और प्रदर्शनकारियों का खुलकर समर्थन किया, वहीं कई कलाकारों ने इसकी आलोचना भी की। अब इस सूची में अभिनेता मुकेश खन्ना का भी नाम जुड़ गया है, जिन्होंने इस पूरे मामले पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इससे पहले भी मुकेश खन्ना ने राम मंदिर घोटाले के ऊपर अपनी राय रखी थी। 

 मुकेश खन्ना सोशल मीडिया पर आज-कल के युवाओं को दी सलाह 
वीडियो के साथ मुकेश खन्ना ने लिखा कि- घर में जब कॉक्रोचेस आ जाते हैं तो हम क्या करते हैं ??

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mukesh Khanna (@iammukeshkhanna)

उन्हें ढूंड कर ,पकड़ कर, उठा कर बाहर फेंक आते हैं, इनके साथ भी ऐसा ही कीजिए। जो बच्चे इनके बहकावे में आकर जोश में बहुत ही ग़लत सलत बोल गए हैं। उनको मेरी चेतावनी है, तुमहारा स्टेटमेंट, हिस्ट्री में रिकॉर्ड हो गया है। तुम इनकी संगत में ख़ुद भी गंदी नाली के कीड़े बन गए हो। इसका ख़ामियाज़ा तुम्हें भुगतना पड़ेगा। 

कोई पुलिस तुम्हारी मदद नहीं करेगा, कई लोग तुम्हें नौकरी देने में हिचकिचायेंगे सरकारी मदद बंद। शायद तुम्हें कई वीसा भी ना मिले। परिवार की नज़रों में तुम गिर चुके हो ! इस लिए इनके चंगुल से जितना जल्दी निकल आओ अच्छा है।

वीडियो में बोले मुकेश खन्ना ?
मुकेश खन्ना ने वीडियो में काफी चिंता जताते हुए कहा की यदि अगले 25 सालों में देश का भविष्य ऐसे हाथों में जाएगा तो देश का भविष्य चिंता का विषय बन सकता है। इसी के साथ उन्होंने कहा की जो लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं  वो छात्र नहीं हैं। कोई भी छात्र इस तरह की गंदी भाषा का इस्तेमाल नहीं कर सकता। मुकेश खन्ना के अनुसार, इस विरोध प्रदर्शन के पीछे कुछ इस तरह के लोग थे, जिनका मकसद सिर्फ ऐसा माहौल बनाना था कि सरकार अपना इस्तीफा दे दे। मुकेश खन्ना ने कहा कि वास्तविक छात्र इस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं करते और युवाओं को अपना भविष्य खराब होने से पहले सोच-समझकर कदम उठाना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News