Committed रिलेशनशिप में होकर किसी महिला को... Hrithik Roshan पर फूटा Kangana Ranaut का गुस्सा बोलीं- आग में घी डालना बंद करें
punjabkesari.in Sunday, Aug 02, 2026 - 12:48 PM (IST)
Hrithik Roshan and Kangana Ranaut : अभिनेत्री कंगना रनौत एक के बाद एक कंट्रोवर्सी में घिरती हुई दिखाई दे रही हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ऋतिक रोशन के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें गैर-जरुरी टिप्पणियों से बचने की सलाह दी है। गौरमतलब यह है कि कई साल पहले कंगना ने यह दावा किया था कि ऋतिक उनके पूर्व प्रेमी रह चुके हैं। इस ब्यान के बाद दोनों के बीच काफी विवाद बढ़ गया था और मामला लंबे समय तक सुर्खियों में रहा। अब हाल ही में ऋतिक के एक अप्रत्यक्ष बयान को कंगना ने अपनी ओर इशारा माना और उसी का जवाब उन्होंने अपने अंदाज में सोशल मीडिया पर दिया।
सोशल मीडिया कंगना ने ऋतिक रोशन कहा- आपको ये सब शोभा नहीं देता
हाल ही में कंगना ने एक खबर की तस्वीर डालते हुए, बहुत लंबा चौड़ा नोट लिखा- ‘डियर ऋतिक मुझे खुशी है कि आपको अपना परफेक्ट मैच मिल गया है, आप और सबा आजाद साथ में बहुत अच्छे लगते हैं। आप एक कमिटेड रिलेशनशिप में हैं और किसी महिला को इस तरह परेशान करना आपको शोभा नहीं देता। इसके बजाय आपको उन सभी लोगों की निंदा करनी चाहिए जो आपके नाम का इस्तेमाल करके मुझे परेशान और बुली कर रहे हैं। आग में घी डालना और अपने पार्टनर को शर्मिंदा करना बंद करें। उम्मीद है कि आपको सही बात समझ आएगी और आप बेमतलब की बातें करना बंद कर देंगे।’

कैसे शुरू हुई ऋतिक और कंगना की कंट्रोवर्सी
हाल के दिनों में कंगना के बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड शुरू हुआ, जिसमें लोग कहने लगे की दुनिया को ऋतिक रोशन से माफ़ी मांगनी चाहिए। कई यूजर्स का मानना था कि अतीत में कंगना ने बिना वजह ऋतिक को विवादों में घसीटा। इस ट्रेंड से जुड़ी एक पोस्ट पर ऋतिक रोशन ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुआ लिखा कि, सिर्फ इसलिए किसी एक पक्ष का समर्थन करना की दूसरा पक्ष पसंद नहीं, हमारे समाज की एक बड़ी समस्या है। में तथ्यों और सही संदर्भ के सामने आने का इन्तजार करूंगा क्योंकि वही सबसे अहम हैं। हालांकि आजकल इसकी परवाह कौन करता है?"
सीजेपी सौरभ दास ने ऋतिक के नाम पर कंगना को कसा था तंज
पूरी बात कुछ इस तरह है कुछ समय पहले एक्ट्रेस कंगना ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास को बेरोजगार और बेकार कहा था। इसके ऊपर सौरव दास ने कंगना को निशाना बनाया और कहा की शायद वो मेरी जान के पीछे इसलिए पड़ी है क्योंकि मेरी शक्ल युवा ऋतिक रोशन से मिलती है।
