कैमरे के सामने छलका Poonam Pandey का दर्द, बोलीं- 14 साल से इंडस्ट्री में काम ढूंढ रही हूँ...मुझे गालियां मत दो

punjabkesari.in Sunday, May 31, 2026 - 04:43 PM (IST)

Poonam Pandey Emotional Video : बॉलीवुड की अभिनेत्री पूनम पांडे अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। आये दिन वो कुछ न कुछ ऐसा कर ही देती हैं, जिसकी वजह से हर जगह बस उन्ही के चर्चे होते हैं। हाल ही में पूनम पांडे ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बहुत ही इमोशनल वीडियो शेयर की है, इस वीडियो में वो अपने करियर और जीवन के बारे में बात कर रही हैं। 

 Poonam Pandey

14 साल से इंडस्ट्री में काम ढूंढ रही हूँ 
पूनम पांडे ने वीडियो शेयर करते हुए बोला है कि, '' दोस्तों में ऐसी वीडियो कभी बनाती नहीं हूँ लेकिन हालातों को देखते हुए मुझसे ऐसा करना पड़ रहा है। पूनम ने कहा मैं इंडस्ट्री में 14 साल पहले काम मांगने आई थी और आज भी मैं ऐसा ही कर रही हूँ। आज भी मैं सोचती हूँ कि मैं ऐसा क्या करु कि लोगों का ध्यान मुझ पर जाए। 

 Poonam Pandey

इसी के साथ उन्होंने कहा, मैं थिएटर करती हूं. , मैं खुद को पुश करती हूं जितनी मेरी लिमिट बन सके। जज करना बंद कर दीजिए। अगर आपको मेरी बैक स्टोरी नहीं पता है तो कम से कम गाली मत दो यार। मैंने कभी किसी को गाली नहीं दी है, मुझे गाली मत दीजिए मैं। रिक्वेस्ट करती हूं। 

लिखा इमोशनल कैप्शन 
इस वीडियो के साथ पूनम ने बहुत ही इमोशनल कैप्शन लिखा और कहा, '' तुमने वो रातें कभी नहीं देखीं, जब मैं बेहतर बनने की कोशिश में रोया था... इसलिए, प्लीज़, मेरे उन हिस्सों को मत परखो जिन्हें समझने की तुमने कभी ज़हमत ही नहीं उठाई।
 
  Poonam Pandey


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News