वो 50 जगह भी जाएं, आखिर मेरे पास ही लौटेंगे...40 साल का साथ है, Govinda के अफेयर्स को लेकर बोलीं Sunita Ahuja

punjabkesari.in Wednesday, Jul 15, 2026 - 01:13 PM (IST)

Sunita Ahuja : हाल ही में रियलिटी शोक शो लॉकअप 2 से बाहर आने के बाद सुनीता आहूजा ने गोविंदा के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात। उन्होंने कहा कि उनका करीब 40 साल पुराना रिश्ता प्यार, विश्वास और आपसी समझ पर आधारित है। यही वजह है कि किसी भी तरह की अफवाह या चर्चा उनके रिश्ते को प्रभावित नहीं कर सकती। 

हाल ही में बाहर निकलने के बाद उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, अगर मैं अपने पति से इतना प्यार करती हूं तो उन्हें छोड़कर क्यों जाऊं?  मुझे चीची  पर पूरा भरोसा है। वो 50 जगह भी जाएं, लेकिन आखिर में मेरे पास ही लौटेंगे। 
 Sunita Ahuja on Govinda Affairs
 

लॉकअप से बाहर आई सुनीता 
इसके बाद सुनीता ने बताया कि उनकी जिंदगी में गोविंदा के जगह कभी कोई दूसरा नहीं आ सकता है और गोविंदा भी मुझे उतनी ही अहमियत देते हैं। उन्होंने बताया कि जब वो शो से  तो सबसे पहले गोविंदा और उनकी बेटी ही सबसे पहले उनसे मिलने पहुंची। 

40 साल से साथ हैं गोविंदा और सुनीता 
 जैसे ही सुनीता शो से बाहर आई तो उन्हें देखकर उनकी बेटी टीना काफी भावुक हो गई और रोने लगी। इस बीच गोविंदा ने सबका मूड ठीक करने के लिए मजाक करना शुरू कर दिया। इसके बाद सुनीता ने बताया कि वो अब से नहीं बल्कि 40 साल से साथ हैं। गोविंदा उनका बचपन का प्यार है। पता ही नहीं चला कब 40 साल बीत गए। 

Sunita Ahuja on Govinda Affairs

सुनीता आहूजा ने ट्रोलर्स को दिया दो टूक जवाब 
बीच शो में सुनीता ने मेकर्स को बहुत कुछ बोला था और गालियां भी निकाली थीं। बाहर निकलने के बाद उन्होंने इस बात की सफाई दी और कहा कि मैं मानती हूं, मैंने बहुत कुछ गलत बोला लेकिन उस दौरान मेरी तबीयत बिल्कुल भी ठीक नहीं थी। डायबिटीज बढ़ने की वजह से मेरे मुंह से बहुत कुछ निकल गया लेकिन मैंने जानबूझ कर कुछ नहीं बोला था। 

इसके बाद सुनीता ने कहा कि हर व्यक्ति को गुस्सा आता है और मुझे भी आ गया। मैं लोगों के लिए कभी भी अपना व्यवहार नहीं बदलती मैं जैसी हूं, वैसी ही रहूंगी। 

Sunita Ahuja on Govinda Affairs
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News