Ramayana First Review : किसी ने बताया मास्टरपीस, तो किसी को लगा सीरियल ... Climax देख चिल्लाए दर्शक- नहीं
punjabkesari.in Wednesday, Oct 28, 2026 - 05:20 PM (IST)
Ramayana First Review : रणबीर कपूर, यश और साईं पल्ल्वी स्टारर फिल्म रामायण को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। सिनेमाघरों में रिलीज से पहले फिल्म की खास स्क्रीनिंग लॉस एंजिल्स में आयोजित की गई, जिसके बाद इसे देखने वाले लोगों ने प्रतिक्रियाएं साझा कीं। जहां कुछ दर्शकों को फिल्म के शानदार विजुअल्स और कलाकारों की परफॉरमेंस पसंद आई, वहीं कुछ ने इसकी कहानी, VFX और संगीत को लेकर अपनी राय जाहिर की। आइए जानते हैं कि फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने क्या कहा ?
This best moment 😍🔥❤️ Yash BOSS & Rk hugs eachother and sai pallavi and yash wife all together 😍🔥❤️ #Yash #Ramayana #RanbirKapoor #Saipallavi https://t.co/b4tpFyUkGX
— 𓆩♛ 𝙍𝙤𝙘𝙠𝙞𝙣𝙜 𝘼𝙨𝙝𝙪 ♛𓆪 (@Dudey212530) October 28, 2026
कैसी लगी दर्शकों को ‘रामायण’ ?
नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार हुई फिल्म रामायण की पहली झलक लॉस एंजिल्स में देखने को मिली। वहां एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स के मशहूर डेविड गेफेन थिएटर में इस फिल्म का एक खास 3D शो आयोजित किया गया, जिसमें सिर्फ कुछ खास आमंत्रित मेहमानों को ही शामिल होने का मौका मिला। इस स्पेशल स्क्रीनिंग के खत्म होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं और समीक्षाएं आने लगी हैं।
First reaction on Ramayana is out 💥 #Ramayana https://t.co/4d6gBOd5ws
— Lucif3r. (@Luci_twtz) October 28, 2026
लॉस एंजिल्स में हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल प्रीमियर, सोशल मीडिया पर दिए Review
फिल्म को देखने के बाद दर्शक इसकी तारीफ करते हुए थक नहीं रहे हैं। उनका मानना है कि ऐसा शानदार सिनेमाई अनुभव उन्होंने पहली बार महसूस किया है। फिल्म के भव्य दृश्यों को देखकर उन्होंने इसकी तुलना 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' जैसी मशहूर फिल्म से की उनका कहना था कि फिल्म का अंत (क्लाइमैक्स) बेहद असरदार है और आखिरी में मिलने वाले ट्विस्ट ने उन्हें पूरी तरह चौंका दिया। फिल्म के आखिर में जो सस्पेंस है, वो बेहद ही लाजवाब है। जैसे ही फिल्म खत्म हुई मेरे मुँह से निकला- नहीं ! मैं जोर से चिल्ला पड़ा
विदेशी दर्शक ने दिया रिव्यु
इस दर्शक ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए अपनी ख़ुशी जाहिर की और कहा- हेलो दोस्तों, मैं मिस्टर लाइक इट ऑर नॉट बात कर रहा हूं। मैं बस अभी-अभी इस स्क्रीनिंग को देखकर बाहर निकला हूं और समझ ही नहीं पा रहा कि इस शानदार अनुभव की शुरुआत कैसे करूं। जो कुछ मैंने अभी परदे पर देखा है, वैसा कमाल का सिनेमा आज तक कभी नहीं रचा गया।
#Ramayana First REVIEW Out…!! A BLOCKBUSTER VERDICT from the first audience : “There’s nothing like this. The closest comparison is #LordOfTheRings, but even that doesn’t compare. https://t.co/9RYWq0NUnY
— Rangasthalam (@RangasthalamIN) October 28, 2026
‘रामायण’ जैसी कोई दूसरी फिल्म नहीं है...
बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा इस फिल्म को लेकर हर किसी का अपना नजरिया हो सकता है, चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक लेकिन सच यह है कि रामायण के मुकाबले की कोई दूसरी फिल्म नहीं बनी है। अगर बारीकी से बात करू तो मेरी चाहत हमेशा एक कहानी की रहती है जो कुछ सिखाए और नया एहसास दे। लोग अक्सर कहते हैं कि रामायण सिर्फ एक कहानी नहीं बल्कि जीवंत इतिहास है, जो भारतीय संस्कृति की आत्मा है। पर्दे पर इस जादू को देखकर मुझे ठीक वैसा ही अनुभव हुआ जैसा 2001 में ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ की पहली फिल्म देखते वक्त हुआ था।’

म्यूजिक पर उठे सवाल, भावनाओं की बजाय एक्शन पर दिया ध्यान
हालांकि, रामायण को हर दर्शक से सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली। कुछ लोगों को फिल्म की कहानी धीमी और एक्शन सीन्स जरुरत से ज्यादा लंबे लगे।कभी-कभी तो ऐसा लगता है जैसे कोई सीरियल देख रहे हैं। एक दर्शक के मुताबिक, फिल्म में भावनात्मक पहलुओं के बजाय भव्यता और एक्शन पर ज्यादा ध्यान दिया गया, जिससे कुछ हिस्से प्रभावशाली नहीं बन पाए।
