भगवान राम का किरदार निभाकर बदले Ranbir Kapoor, कहा- ये रोल निभाने के बाद उन्हें राहा के लिए बेहतर पिता बनने में मदद मिली

punjabkesari.in Monday, Oct 26, 2026 - 12:00 PM (IST)

Ranbir Kapoor Ramayana : बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर ने बताया कि आने वाली महाकाव्य फिल्म 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाना सिर्फ एक रोल नहीं, बल्कि एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। अभिनेता ने यह भी स्वीकार किया कि जब उन्हें यह रोल ऑफर हुआ, तो सबसे पहले उनके मन में डर और खुद पर संदेह पैदा हुआ।

अभिनेता ने मेगास्टार अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले लोकप्रिय क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के दिवाली स्पेशल एपिसोड में इस खास किरदार की तैयारी के अपने सफर के बारे में बात की।

Ranbir Kapoor in Ramayana Movie

राम के किरदार को लेकर घबरा गए थे 
इस अहम रोल के मिलने और अपनी शुरुआती घबराहट के बारे में बताते हुए, रणबीर कपूर ने होस्ट अमिताभ बच्चन से कहा, "सर, जब मुझे यह रोल ऑफर हुआ, तो मैं जानता था कि यह सिर्फ एक रोल नहीं है, बल्कि एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। 

Ranbir Kapoor in Ramayana Movie

मेरे मन में सबसे पहले डर आया—क्या मैं इसके काबिल हूं ? क्या मैं यह कर पाऊंगा? क्योंकि करोड़ों लोगों की आस्था प्रभु श्री राम से जुड़ी हुई है..." उन्होंने बताया कि कैसे उनकी शुरुआती घबराहट बाद में गहरी कृतज्ञता में बदल गई। उन्होंने आगे कहा, "पर बहुत जल्दी सर ये, ये जो डर था वो आभार में बदला, कि मुझे इस मुकाम में, मेरी जिंदगी की इस उम्र में, मुझे ये मौका मिल रहा है, एक अच्छा एक्टर बनने का। एक्टर सर को भूल जाइए, एक अच्छा इंसान बनने का मौका, उसी दौरन सर, मैं पहली बार पिता बना।

Ranbir Kapoor in Ramayana Movie

 राहा के जन्म के बाद बदल गया 
मेरी बेटी राहा का जन्म हुआ, तो मैं यही मानता हूं कि यह भगवान का उपहार था सर, मुझे एक बेहतर इंसान बनने का मौका मिला, गहरी से रामायण को समझने का मौका मिला, इन सब लोगों के साथ, खूबसूरत लोगों के साथ काम करने का मौका मिला। महाकाव्य के मूल्यों को आत्मसात करने पर अपने हार्दिक विचारों को समाप्त करते हुए, रणबीर ने कहा, “सर हम। प्रभु श्री राम के जैसा बनना तो संभव नहीं है, लेकिन उनके आदर्शों से कुछ सीखना मेरे ख्याल से हम सभी के लिए बहुत बड़ी बात है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News