Review: ‘पहला प्यार दूसरी बार’ में रोमांस, कॉमेडी और दोस्ती का मेल, युवाओं को पसंद आएगी कहानी

punjabkesari.in Friday, Oct 23, 2026 - 02:34 PM (IST)

फ़िल्म: पहला प्यार दूसरी बार (Pehla Pyaar Doosri Baar)
स्टारकास्ट: अलीशा चोपड़ा, स्पर्श वालिया, साक्षी वैद्य, कुणाल वैद, सर्गुन कौर लूथरा और तुषार छिब्बर
निर्देशक: अनुज सैनी
निर्माता: लव रंजन और अंकुर गर्ग
रेटिंग: 4*


Pehla Pyaar Doosri Baar: युवाओं के प्यार, दोस्ती और रिश्तों की उलझनों को मजेदार अंदाज में पेश करती फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ एक हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी है। फिल्म में पहले प्यार की मासूमियत, पुरानी यादों और रिश्तों को दूसरा मौका देने की कहानी देखने को मिलती है। कॉमेडी, रोमांस और इमोशन्स का मेल इसे युवाओं से जुड़ी कहानी बनाता है। फिल्म में मजेदार संवादों के साथ रिश्तों में होने वाली गलतफहमियों और दोस्ती की अहमियत को भी दिखाने की कोशिश की गई है।

PunjabKesari

कहानी
फिल्म की कहानी स्कूल के दस साल बाद होने वाले रीयूनियन से शुरू होती है जहां तीन पुराने दोस्त अपने पहले क्रश के सामने दिल की बात कहने की उम्मीद लेकर मिलते हैं। लेकिन पुरानी यादों को ताजा करने का उनका यह सफर जल्द ही रोमांस, मजेदार परिस्थितियों और भावनात्मक उतार-चढ़ाव में बदल जाता है। कहानी में दोस्ती की नोकझोंक, प्यार में होने वाली गलतफहमियां और रिश्तों को एक और मौका देने की सोच देखने को मिलती है। फिल्म यह बताती है कि वक्त के साथ लोगों की जिंदगी और सोच भले ही बदल जाए, लेकिन कुछ पुराने एहसास दिल में हमेशा बने रहते हैं।

PunjabKesari

एक्टिंग
फिल्म में अलीशा चोपड़ा, स्पर्श वालिया, साक्षी वैद्य, कुणाल वैद, सर्गुन कौर लूथरा और तुषार छिब्बर ने अपनी भूमिकाओं को सहजता से निभाने की कोशिश की है। सभी कलाकारों के बीच की केमिस्ट्री कहानी को आगे बढ़ाने में मदद करती है और उनके किरदारों में युवा ऊर्जा नजर आती है। कुणाल वैद अपनी स्क्रीन प्रेजेंस और आकर्षक अंदाज से खास तौर पर ध्यान खींचते हैं। वहीं, अन्य कलाकार भी अपने किरदारों के जरिए प्यार, दोस्ती और भावनाओं को पर्दे पर उतारने का प्रयास करते हैं। फिल्म के रोमांटिक और कॉमेडी से भरपूर दृश्य इसकी कहानी को मनोरंजक बनाने में योगदान देते हैं।

PunjabKesari

डायरेक्शन
निर्देशक अनुज सैनी ने प्यार, दोस्ती और कॉमेडी को एक साथ पिरोकर युवाओं के लिए मनोरंजक फिल्म बनाने की कोशिश की है। फिल्म के मजेदार संवाद और रोमांटिक पल कहानी को हल्का-फुल्का बनाए रखते हैं, जबकि संगीत इसके रोमांटिक माहौल को बेहतर बनाता है। लव रंजन और अंकुर गर्ग के निर्माण में बनी यह फिल्म आज की पीढ़ी के रिश्तों और उनकी भावनात्मक उलझनों को सामने लाती है। फिल्म का क्लाइमैक्स भी कहानी को संतोषजनक अंत देने की कोशिश करता है। कुल मिलाकर, ‘पहला प्यार दूसरी बार’ प्यार, दोस्ती और पुरानी यादों पर आधारित एक मनोरंजक रोमांटिक कॉमेडी है, जो हल्की-फुल्की और युवाओं से जुड़ी कहानियां पसंद करने वाले दर्शकों को पसंद आ सकती है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manisha

Related News