करोड़ों के मालिक हैं Katrina और Vicky, जानें किसके पास है सबसे ज्यादा दौलत

punjabkesari.in Saturday, May 16, 2026 - 05:55 PM (IST)

Katrina Vicky net worth : आज 16 मई को कैटरीना के पति विक्की कौशल अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी मेहनत और एक्टिंग के बलबूते पर विक्की कौशल ने इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई और आज वो हर किसी के फेवरेट हैं। आज के समय में उनका नाम सबसे बेस्ट एक्टर्स में आता है। इसी के साथ उनकी पत्नी कैटरीना कैफ भी पहचान के मामले में पीछे नहीं हैं। हमेशा से ही कैटरीना कैफ हर किसी का क्रश रही हैं। तो चलिए जानते हैं दोनों पति-पत्नी में से सबसे ज्यादा पैसा किसके पास है ?

Katrina Vicky net worth

रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर कैटरीना के नेट वर्थ की बात की जाए तो उनकी टोटल नेटवर्थ कम से कम 224 करोड़ रुपये के आसपास है। वहीं दुसरे तरफ अगर उनके पति को देखा जाए तो विक्की कौशल अभी 41 करोड़ रुपये के मालिक हैं। 
 
फिल्मों के फीस की बात करें तो विक्की एक फिल्म के लिए कम से कम 10 करोड़ रुपये लेते हैं। काफी समय से कैटरीना फिल्मों में नहीं आई है लेकिन उन्होंने आखिरी मूवी के लिए 15 करोड़ रुपये लिए थे। इसी के साथ दोनों मूवीज के अलावा भी पैसा कमाते हैं। ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए  भी दोनों पति-पत्नी बहुत फीस लेते हैं। 

Katrina Vicky net worth

इसी के साथ कैटरीना कैफ का एक ब्रांड भी है जिसका नाम Kay Beauty है। इस ब्रांड के लांच के बाद से ही इसने बहुत जल्दी सफलता हासिल कर ली थी। एक साल में कैटरीना के ब्रांड ने 100 करोड़ रुपए से ज्यादा पैसे कमा लिए थे। 

अगर दोनों की प्रॉपर्टी देखी जाए तो दोनों कैटरीना कैफ और विक्की कौशल फ़िलहाल अभी मुंबई के जुहू में लग्जरी सी-फेसिंग 4BHK अपार्टमेंट में रहते हैं। इस घर का किराया ही करीब 8 से 9 लाख रुपये हैं। 

Katrina Vicky net worth

 सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी कैटरीना की आलीशान संपत्तियां हैं। लंदन में उनका एक लग्जरी घर है, जो उनकी शानदार लाइफस्टाइल को दर्शाता है। वहीं दूसरी तरफ, विक्की कौशल शादी से पहले अपने परिवार के साथ मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में रहते थे। उस दौरान वह काफी सिंपल लाइफ जीते थे, लेकिन अब वह बॉलीवुड के सफल और चर्चित अभिनेताओं में शामिल हो चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News