प्यार हो तो ऐसा, Valentine's Day पर Raj Kundra ने Shilpa Shetty को दिया 82 करोड़ का तोहफा, खरीद डाले IPL टीम के शेयर
punjabkesari.in Thursday, Jul 23, 2026 - 06:01 PM (IST)
Raj Kundra and Shilpa Shetty : बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने हाल हो में एक इंटरव्यू के दौरान आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स में अपने निवेश को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि टीम के शेयर उन्होंने अपनी पत्नी और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के लिए वैलेंटाइन डे गिफ्ट के रूप में ख़रीदे थे। यूट्यूब चैनल SMTV से बातचीत में राज ने कहा कि उन्हें लगा था कि शिल्पा की मजबूत ब्रांड वैल्यू और उनके निवेश का यह मेल एक बेहतरीन फैसला साबित होगा। इसी सोच के साथ उन्होंने राजस्थान रॉयल्स में हिस्सेदारी ख़रीदने का निर्णय लिया।

राज ने पत्नी शिल्पा के खर्च कर दिए 82 करोड़ रुपये
राज कुंद्रा ने बातचीत के दौरान बताया कि जब उन्होंने राजस्थान रॉयल्स में निवेश किया था, उस समय टीम की अनुमानित वैल्यू करीब 700 करोड़ रुपये थी।
उनके मुताबि, आज फ्रेंचाइजी की वैल्यू बढ़कर लगभग 16,000 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। उन्होंने इस टीम में करीब 8.19 करोड़ रुपए का निवेश किया था।
गौरमतलब है कि साल 2013 में आई.पी.एल के दौरान राज कुंद्रा पर कथित तौरपर अवैध सट्टेबाजी में शामिल होने के आरोप लगे थे। यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा, जिसके बाद 2015 में जस्टिस लोढ़ा समिति ने उन्हें क्रिकेट से जुड़ी सभी गतिविधियों से प्रतिबंधित कर दिया। वहीं, इस विवाद के चलते राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी को भी आईपीएल के 2016 और 2017 सीजन से बाहर रखा गया था।
इस पूरे विवाद पर राह कुंद्रा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की उस समय उन सट्टेबाजी से जुड़े आरोप लगाए थे, जबकि उस दौर में इस तरह की गतिविधियों की अनुमति नहीं थी। उन्होंने बताया कि इसी वजह से टीम पर दो साल की प्रतिबन्ध लगा और कुछ खिलाड़ियों के साथ-साथ टीम मालिकों पर भी करवाई की गई। राज का कहना था कि जिस बातचीत को सट्टेबाजी माना गया, वह उनके अनुसार महज आपसी शर्त लगाने जैसी सामान्य बात थी। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या ऐसी बातचीत के आधार पर किसी को प्रतिबंधित करना उचित था।

अगर राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की निजी जिंदगी की बात करें, तो दोनों ने 22 नवंबर 2009 को खंडाला में शादी रचाई थी। आज यह कपल दो बच्चों के माता-पिता हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं।
