Ketan Murder Case पर Kangana Ranaut का दो टूक बयान, बच्चों की गलती के लिए माता-पिता को दोष नहीं दिया जा सकता

punjabkesari.in Friday, Jun 26, 2026 - 05:17 PM (IST)

Kangana Ranaut on Ketan Murder Case : हाल ही में हुए केतन अग्रवाल की मौत ने पूरे देश को हिला के रख दिया है। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर एक बड़ी बहस छिड़ गई है। मामला कुछ ऐसा है कि सिया गोयल नाम की एक लड़की ने अपने ही मंगेतर को ट्रेकिंग के दौरान अपने बॉयफ्रेंड संग मिलकर लोहागढ़ किले से धक्का दे कर मार दिया। पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है और रोज नए-नए सच निकलर सामने आ रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड की अभिनेत्री और बीजेपी की सदस्य कंगना ने भी इस मामले पर अपनी राय रखी है। 

Kangana Ranaut on Ketan Murder Case

 सोशल मीडिया पर कंगना ने शेयर की स्टोरी 
सिया गोयल ने अपने बॉयफ्रेंड संग पूरा प्लान बनाया और अपने मंगेतर केतन को मौत के घाट उतार दिया। इस समय दोनों पुलिस की हिरासत में हैं और पूछताछ भी चल रही है। 

इस मामले को लेकर कंगना ने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर की और लिखा कि- आजकल सिर्फ किसी परिवार, घर या माता-पिता को देखकर यह तय नहीं किया जा सकता कि उनके बच्चों को कैसे संस्कार मिले हैं। इससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि बच्चों पर किसका प्रभाव पड़ रहा है,वे किन लोगों के साथ समय बिता रहे हैं और सोशल मीडिया, AI उनकी सोच को प्रभावित कर रहा है। 

Kangana Ranaut on Ketan Murder Case

जरुरी नहीं की परिवार की गलती हो 
इस मामले पर माता-पिता को दोषी ठहराना बिल्कुल गलत है। सोच-समझकर अपनी एक ऐसी छवि बनाते हैं, जो दूसरों को पसंद आए। आज सब कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि लोग उन्हें कैसे देखते हैं, न कि वे वास्तव में क्या महसूस करते हैं या वे असल में कैसे इंसान हैं। इसलिए बच्चों के कर्मों के आधार पर पूरे परिवार का आकलन या फैसला नहीं किया जाना चाहिए।

सिया के माता-पिता ने दिया ये बयान 
इसी मामले पर सिया के माता-पिता का भी ब्यान सामने आया है। लड़की की मां ने बताया कि जब भी सिया से पूछते थे कि तुम शादी के लिए तैयार हो तो वो हर बार हां में जवाब देती थी। इसी के साथ उनके पिता ने कहा है कि यदि मैं सिया दोषी है तो उसे सजा जरूर मिलनी चाहिए। 
 Kangana Ranaut on Ketan Murder Case
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News