PM Modi को गाली देने वाली लड़की का Prakash Raj ने दिया साथ, कहा- उन्हें समझाएं, न कि उस पर Case कर उन्हें परेशान करें

punjabkesari.in Sunday, Aug 02, 2026 - 02:35 PM (IST)

Prakash Raj : अभिनेता प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए सरकार को कड़ी  चेतावनी दी है। उनका कहना है कि यदि सीजेपी प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ करवाई कर उन्हें लगातार परेशान किया गया तो इसके गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं। अपने इस वीडियो में प्रकाश राज ने सरकार से छात्रों के पार्टी संवेदनशील रवैया अपनाने की अपील की और अपनी बात भी खुलकर रखी। 

छात्रों पर ऊपर उसे केस पर भड़के एक्टर Prakash Raj
सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुआ उन्होंने कहा कि- एक अभिभावक की तरह बच्चों की गलती पर उन्हें सही-गलत का फर्क समझाना चाहिए। अगर कोई बच्चा गलत भाषा का इस्तेमाल करता है या बड़ों से अनुचित तरीके से बात करता है तो उसे समझाकर उसकी गलती सुधराने की कोशिश की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी  परिस्थितियों में बच्चों पर आपराधिक मुकदमे दर्ज कर उन्हें परेशान करना सही तरीका नहीं है बल्कि उन्हें सीख देकर भविष्य में ऐसी गलती दोहराने इ रोकना अधिक जरुरी है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Prakash Raj (@joinprakashraj)

प्रकाश राज ने सरकार को दी सलाह 
इसके बाद प्रकाश राज रुके नहीं और भारत सरकार को भी सलाह दी। उन्होंने कहा इस स्थिति के लिए समाज की भी कुछ जिम्मेदारी है। उनके मुताबिक, आज के युवाओं ने एक ऐसी व्यवस्था देखी है जिसने उन्हें निराश और हताश किया है। उन्होंने अपने आसपास अन्य छात्रों को परेशान होते देखा, हिंसा और पुलिस कार्रवाई का सामना करते देखा, जिससे उनका सिस्टम पर भरोसा कमजोर हुआ। अभिनेता ने कहा कि ऐसे बच्चों को सजा देने के बजाय उनकी बात सुननी चाहिए।  उन्हें समझाना चाहिए और उनकी गलती सुधारने का मौका देना चाहिए।

उन्होंने कहा की यदि बार-बार युवाओं को निशाना बनाया गया तो उसका असर सिर्फ उन पर ही नहीं बल्कि उनके परिवार के ऊपर भी पड़ेगा। प्रकाश राज के अनुसार,फिलहाल छात्र सिर्फ जवाबदेही और इस्तीफे की मांग कर रहे हैं लेकिन अगर हालात नहीं बदले तो भविष्य में पूरा समाज सरकार से और बड़े सवाल पूछ सकता है। उन्होंने सरकार से कहा कि बच्चों और युवाओं के प्रति संवेनदशील रवैया अपनाया जाए और उनके भविष्य को क़ानूनी कार्रवाई या डर के माहौल में बर्बाद न किया जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News