मैं Hrithik Roshan जैसा दिखता हूं, इसलिए कंगना मेरे पीछे... बेरोजगार वाले बयान पर CJP के सौरव दास ने Kangana को तसा कंज
punjabkesari.in Thursday, Jul 30, 2026 - 11:57 AM (IST)
Saurav Das On Kangana Ranaut : दिल्ली में चल रहा जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट तो खत्म हो गया लेकिन जुबानी जंग अभी भी बाकी है। अभिनेत्री कंगना ने कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा कथित नीट पेपर लीक मामले को लेकर किए गए विरोध प्रदर्शन की कड़ी आलोचना की। उन्होंने प्रदर्शन को हंगामा और अव्यवस्था फैलाने वाला करार दिया। इसके साथ ही कंगना ने कुछ युवा महिलाओं पर भी तीखी टिप्पणियां की और उनके लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। इतना ही नहीं उन्होंने जेन-जी और Cjp के प्रदर्शन में शामिल लोगों को भी निशाने पर लेते हुए उन पर कई तीखे बयान दिए।

सौरव दास पर बोला हमला
इतना ही नहीं इसके कंगना ने खासतौर पर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर के CJP के प्रवक्ता सौरव दास को खूब खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने सौरव को कहा की इस उम्र में मेरे पास कम से कम 2 अवार्ड थे और साथ ही उन्होंने सौरव को बेरोजगार और बेकार कहा। इसके बाद सौरव दास भी चुप नहीं रहे और उन्होंने कंगना को भी सुनाया और साथ ही कंगना की पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ ऐसी बातें बोल दीं, जिसकी वजह से उनका बयान काफी सुर्खियों में आ गया है।
मैं ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं...'
कंगना के बयान के बाद सौरव ने उन्हें कहा कि मुझे पता चल गया है कंगना मेरे पीछे क्यों पड़ी है ? मेरे एक दोस्त ने बताया कि शायद वो इसलिए मेरी जान के पीछे पड़ी हैं क्योंकि मैं थोड़ा-बहुत यंग ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं।

अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें - सौरव
इसके बाद सौरव ने यह भी साफ़ कर दिया कि मेरा कंगना के साथ किसी तरह का कोई भी वैर नहीं है। उन्हें बात करने समय थोड़ा सोचना जरूर चाहिए। इसी के साथ उन्होंने अपील करते हुए कहा कि एक-दुसरे को सुनाने के बजाय हमे बैठ कर बात करनी चाहिए। उनके मुताबिक आज कल के युवाओं की वजह से संस्कृति कमजोर पड़ रही है और वहीं दूसरी तरफ वो खुद ही ऐसी बातें कर रही हैं, उन्हें भी थोड़ी मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कंगना को भी सलाह दी कि सार्वजनिक मंच पर बयान देते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें।
