फिर मुश्किलों में Rajpal Yadav, करोड़ों का कर्ज न चुकाने पर 9 सितंबर को नीलाम होंगी एक्टर की प्रॉपर्टी, घर पर लगाया गया नोटिस
punjabkesari.in Thursday, Aug 06, 2026 - 01:18 PM (IST)
Rajpal Yadav Debt : बॉलीवुड के अभिनेता और सबको हसाने वाले कॉमेडियन राजपाल यादव की परेशानियां लगातार बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। हाल ही में चेक बाउंस मामले में 10 जुलाई को दिल्ली हाई कोर्ट में उन्हें दोषी करार देते हुए जेल की सजा सुनाई थी। अब उनके सामने एक और बड़ी क़ानूनी और आर्थिक चुनौती आ गई है। करीब 16 करोड़ रुपये का लोन नहीं चुका पाने के कारण सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया ने उनकी गिरवी रखी गई दो संपत्तियों पर कब्ज़ा कर लिया है। बैंक ने इन दोनों प्रॉपर्टी की नीलामी के लिए 9 सितंबर की तारीख तय की है, जिसके तहत शाहजहांपुर स्थित संपत्तियों की नीलामी की जाएगी।

राजपाल यादव की 2 संपत्तियां की जाएंगी नीलाम
आपको बता दें कि जिन दो संपत्तियों को सूचीबद्ध किया गया है, उनमें एक शाहजहांपुर के कचहरी रोड पर स्थित है, जबकि दूसरी मुंबई के बांद्रा-बांद्रा कुर्ला काम्प्लेक्स क्षेत्र में मौजूद है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन दोनों प्रॉपर्टी की कुल अनुमानित कीमत करीब 3.19 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
पत्नी और मां की संपत्ति भी है शामिल
खबरों के मुताबिक जब एक्टर ने लोन लिया था तो उस समय उन्होंने अपनी पत्नी और मां के नाम और हुई प्रॉपर्टी को भी गिरवी रखा था। इस वजह से बैंक अबव इन संपत्तियों पर भी कार्रवाई करेगा। शाहजहांपुर के अलावा मुंबई स्थित संपत्तियों के संबंध में भी वसूली की प्रक्रिया जारी है।
क्यों की जा रही नीलामी ?
दरअसल, यह पूरा विवाद साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म अता पता लापता से जुड़ा है, जिसका निर्देशन स्वयं राजपाल यादव ने किया था। फिल्म के निर्माण के लिए उन्होंने सेंट्रल बैंक ऑफ़ इण्डिया से ऋण लिया था। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पे सफल नहीं हो सकी, जिसके चलते वह समय पर कर्ज की राशि नहीं चुका। पाए भुगतान में देरी होने के कारण ब्याज लगातार बढ़ता गया और अब बकाया रकम 16 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच चुकी है।

3 महीने की हुई थी जेल
इससे पहले भी राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में 3 महीने की जेल की सजा सुनाई थी और इसी के साथ 1.05 करोड़ का जुर्माना भी लगाया गया है।
राजपाल यादव वर्कफ्रंट
अगर राजपाल यादव के काम की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार भूत बंगला में देखा गया था। इसके साथ वो जल्द ही अक्षय कुमार की अगली फिल्म हैवान में भी नजर आने वाले हैं।

