Beef खाने वाला व्यक्ति भगवान राम कैसे ? एक्ट्रेस Nikita Rawal का फूटा गुस्सा, बोलीं- Ranbir Kapoor श्री राम के रोल के लिए लायक नहीं

punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2026 - 05:43 PM (IST)

Nikita Rawal on Ranbir Kapoor :  निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म रामायण इन दिनों बॉलीवुड की सबसे फेमस और महंगी फिल्मों में से एक है। दो भागों में बनने वाली इस भव्य पौराणिक फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्री राम, साई पल्ल्वी माता सीता और साउथ सुपरस्टार यश रावण के किरदार में  दिखाई देंगे। फिल्म की स्टारकास्ट और बड़े पैमाने पर तैयार किए जा रहे इसके विजन को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। 

 Nikita Rawal on Ranbir Kapoor

एक्ट्रेस Nikita Rawal ने भगवान राम बने रणबीर कपूर पर उठाए सवाल 
फिल्म रामायण की रिलीज से पहले अभिनेत्री निकिता रावल ने रणबीर कपूर के भगवान श्री राम का किरदार निभाने को लेकर असहमति जताई है। एक इंटरव्यू के दौरान कहा की उनकी नजर में रणबीर कपूर इस भूमिका के लिए उपयुक्त विकल्प नहीं हैं। निकिता ने रणबीर के उस पुराने बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने बीफ खाने की बात स्वीकार की थी। उनका कहना था कि इस तरह के बयान से कई हिन्दुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। 

रणबीर कपूर पर निशाना साधते हुए निकिता ने कहा की उनके मुताबिक ऐसा व्यक्ति, जिसने सार्वजानिक रूप से बीफ खाने की बात कहि हो, भगवान राम जैसे आदर्श और पूजनीय किरदार के साथ न्याय नहीं कर सकता।उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा की क्या ऐसे इंसान के लिए भगवान राम के चरित्र की गहराई और मूल्यों को समझ पाना संभव है। 

 Nikita Rawal on Ranbir Kapoor

 बीफ खाने वाला भगवान राम बनने का हरक़दर नहीं 
बात यहां तक खत्म नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कहा कि- जो कोई कुछ भी कहले लेकिन मैं यही कहूंगी कि बीफ खाने वाला घिनौना और घटिया आदमी भगवान राम बनने का हक़दार नहीं है और न ही वो उनके रोल को सही से निभा पाएंगे। 

मुझे बीफ पसंद है: रणबीर कपूर 
जब से लोगों ने रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में देखा है, तब से ही लोग उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं। इस दौरान उनका पुराना इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि मुझे बीफ खाना बहुत पसंद है। 

 Nikita Rawal on Ranbir Kapoor
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News