क्यों टूटी थी Karisma Kapoor और Abhishek Bachchan की सगाई, 22 सालों बाद इस व्यक्ति ने बताई सारी सच्चाई

punjabkesari.in Thursday, Jul 30, 2026 - 10:56 AM (IST)

Karisma Kapoor and Abhishek Bachchan : 2000 के दशक में करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की जोड़ी सबसे फेमस कपल में से एक थी। दोनों की सगाई तक हो गई कि लेकिन किसी कारणवश इस रिश्ते को तोड़ना पड़ा। जैसे ही ये खबर सबके  सामने आई तो इसने पूरी इंडस्ट्री को हैरान कर के रख दिया। इसी बीच काफी सालों बाद इस खबर की चर्चा फिर से सुर्खियों में आ गई है। फिल्म मेकर सुनील दर्शन ने बताया कि जिस समय दोनों के रिश्ता टूटा था, उस समय सारे लोग कपूर के घर पर मौजूद थे। 

 Karisma Kapoor Abhishek Bachchan Breakup

एक इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए फिल्ममेकर सुनील दर्शन ने बताया कि एक रिश्ता फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही अभिषेक और करिश्मा का रिश्ता काफी मजबूत हो गया था। हां मैंने भी प्यार किया फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की शादी की बात तक पक्की हो गई थी। सुनील ने  बताया की करिश्मा और अभिषेक की जोड़ी सबसे चर्चित कपल्स में से एक थी क्योंकि एक तरफ अमिताभ बच्चन के बेटे थे तो दूसरी ओर राज कपूर की पोती। उन्होंने यह भी बताया कि संयोग से 'हां मैंने भी प्यार किया' ही वह इकलौती फिल्म बनी, जिसमें दोनों ने साथ काम किया।

 Karisma Kapoor Abhishek Bachchan Breakup

दोनों बहुत बातों को लेकर असहमत थे 
जब सुनील के पूछा गया की दोनों के रिश्ता किस बात की वजह से टूटा था तो उन्होंने बताया कि इसके पीछे किसी का हाथ नहीं था। लेकिन अक्सर लोग इसका आरोप जया बच्चन और करिश्मा कपूर की मां पर लगाते हैं लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं था। दर्शन ने बताया कि दोनों का रिश्ता काफी मजबूत और गहरा था लेकिन कुछ बातें ऐसी थी कि जिसने दोनों के रिश्ते को प्रभावित कर दिया। उन्होंने बताया कि हर कपल अपने रिश्ते को अलग तरीके से निभाता है और हर रिश्ते की अपनी एक अलग पहचान होती है। पूरी बात कुछ ऐसी है की दोनों के कुछ बातों को लेकर काफी मतभेद थे, जिस वजह से दोनों का रिश्ता टूट गया। 

2002 में हुई थी करिश्मा और अभिषेक की सगाई 
आपको बता दें कि बिग बी यानि अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर दोनों के अपने रिश्ते को सबके सामने उजागर किया था और 2002 में सगाई कर के अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी थी। इसी दौरान सगाई टूटने के बाद 2003 में ही करिश्मा में बिजनेसमैन संजय संग शादी कर ली थी। 

 Karisma Kapoor Abhishek Bachchan Breakup
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News