Ekta Kapoor की जिस पर पड़ी नजर, वो बन गया स्टार ! टीवी से लेकर फिल्मों तक इन लोगों की चमकाई किस्मत
punjabkesari.in Sunday, Jun 07, 2026 - 04:35 PM (IST)
Ekta Kapoor Stars : टेलीविज़न इंडस्ट्री की सबसे सफल इंडस्ट्री और चर्चित प्रोड्यूसर्स में शुमार एकता कपूर अपना जन्मदिन मना रही हैं। अपने दमदार विजन और अलग सोच के बल पर उन्होंने टीवी की दुनिया में एक खास पहचान बनाई है। पारिवारिक ड्रामों से लेकर सुपरनैचुरल शोज तक, एकता ने ऐसे कई कार्यक्रम दिए हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।
हालाँकि उनकी पहचान सिर्फ बेहतरीन शोज बनाने तक सीमित नहीं है। एकता कपूर ने इंडस्ट्री को कई ऐसे कलाकार दिए हैं, जो आज टीवी और बॉलीवुड के बड़े सितारें बन चुके हैं। नए टैलेंट को पहचानने और उन्हें सही मंच देने की उनकी क्षमता ने कई कलाकारों के करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में, जिनकी सफलता के पीछे एकता कपूर का अहम योगदान रहा है।
विद्या बालन
विद्या बालन को आज कौन नहीं जानता। एकता कपूर के सीरियल हम पांच से विद्या बालन को पहचान मिली थी। इसके बाद इन्होने अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया।

सुशांत सिंह राजपूत
चाहे आज सुशांत सिंह राजपूत हमारे बीच नहीं हैं लेकिन आज भी वो लोगों के दिलों में बसते हैं। एकता कपूर के सीरियल पवित्र रिश्ता से सुशांत सिंह को लोकप्रियता मिली थी।

राजकुमार राव
एकता कपूर ने राजकुमार राव की अभिनय प्रतिभा को काफी पहले ही पहचान लिया था। उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स में उनके साथ काम किया और उन्हें एक बेहतरीन कलाकार के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई।

मौनी रॉय
एकता कपूर के सीरियल नागिन से मौनी रॉय को घर-घर में पहचान मिली। इस सीरियल की वजह से आज उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा।

राधिका मदान
मेरी आशिकी तुम से ही से राधिका ने अपने करियर की शुरुआत की थी लेकिन आज बॉलीवुड में भी उनकी अच्छी खासी पहचान है। यह मुमकीन हो पाया तो सिर्फ एकता कपूर की वजह से।
प्राची देसाई
फिलहाल प्राची अपनी फिल्मों से दूर हैं लेकिन उन्होंने भी अपने करियर की शुरुआत एकता कपूर के सीरियल कसम से से की थी।
