आधी रात बेंगलुरु की सड़क पर एक्ट्रेस Divya Suresh के साथ हुई शर्मनाक हरकत, सोशल मीडिया पर सुनाई आपबीती, कहां है हमारी सुरक्षा ?

punjabkesari.in Tuesday, Jun 30, 2026 - 06:49 PM (IST)

Divya Suresh : कन्नड़ की मशहूर अभिनेत्री Divya Suresh के साथ हाल ही में कुछ ऐसी घटना हुई है, जिसने लड़कियों की सुरक्षा पर बहुत से सवाल उठाए हैं।  बिग बॉस कन्नड़ द्वारा फेमस होने वाली दिव्या सुरेश ने बताया कि उनके साथ रविवार के दिन रात के समय कथित तौर पर उत्पीड़न हुआ है। उन्होंने अपना ये दुःख सोशल मीडिया पर शेयर किया और पुलिस से जवाब मांगा, कहां है हमारी सुरक्षा ? 

 रात 11:30 बजे हुई अश्लील हरकत 
दिव्या सुरेश ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर के बताया कि- आज रात करीब 11:30 बजे मैं और मेरी बहन अपनी कार की तरफ जा रहे थे। तभी एक व्यक्ति हमारा पीछा करने लगा। हमारा पीछा करते हुए वह खुलेआम अश्लील हरकत कर रहा था। हमने तुरंत उसे देखा और टोका लेकिन वह फिर भी नहीं रुका। वह तब तक हमारा पीछा करता रहा, जब तक हम अपनी कार में नहीं बैठ गए। 

Divya Suresh Harassment

सिर्फ इसलिए कि कोई महिला रात में सड़क पर चल रही है, उसे इस तरह के डरावने अनुभव का सामना नहीं करना चाहिए।

आखिर वह सुरक्षा कहां है, जिसके बारे में हमें बार-बार भरोसा दिलाया जाता है?"

सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
इस घटना और दिव्या ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड किया, इस वीडियो में उनकी बहन ने पुलिस को फ़ोन किया। इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर खासतौर पर पुलिस को टैग किया और लिखा कि हमारी सुरक्षा कहा हैं ? यदि कोई लड़की रात में बाहर जाती है तो उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा ?

Divya Suresh Harassment

 दिव्या सुरेश का करियर 
आपको बता दें कि 2017 में दिव्या सुरेश ने मिस इंडिया साउथ का ख़िताब अपने नाम किया हुआ है। बिग बॉस कन्नड़ सीजन 8 से उन्हें कन्नड़ इंडस्ट्री में पहचान मिली थी और इसके बाद उन्हें बहुत सी फिल्मों में देखा गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News