इतना हंगामा क्यों ? Gauri Sprat संग शादी पर बोले Aamir Khan...लोगों को हमारे काम में दिलचस्पी होनी चाहिए, न कि हमारी निजी जिंदगी में
punjabkesari.in Monday, Jun 22, 2026 - 05:30 PM (IST)
Aamir Khan Marriage : 5 जुलाई को आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी संग शादी करने वाले हैं। आपको बता दें यह आमिर की तीसरी शादी है। इसी के साथ हाल ही में आमिर खान ने यह भी बताया कि वो बहुत ही सादा और सिंपल तरीके से शादी करेंगे।
खास लोगों के बीच होगी आमिर की शादी
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने अपनी शादी की बात की और कहा कि मेरी शादी में बहुत ही कम और खास लोग बुलाए जाएंगे। इसी के साथ उन्होंने गौरी को ब्लेसिंग भी बताया है और कहा कि गौरी मेरी जिंदगी का सबसे बेहतरीन गिफ्ट है।

तीसरी शादी को लेकर बोले आमिर खान
आमिर खान ने कहा पता नहीं लोगों को इतनी दिक्कत क्यों है ? लोग अपनी जिंदगी से ज्यादा सेलिब्रिटीज, खासकर क्रिकेटर्स और एक्टर्स की जिंदगी में इंट्रेस्ट दिखाते हैं। मेरा मानना है कि लोगों को हमारे काम से मतलब होना चाहिए न की हमारी जिंदगी से। इसी के साथ उन्होंने कहा कि मैं खुद हैरान हूँ कि मेरी शादी की खबर बाहर कैसे आई।

कौन है आमिर खान की होने वाली बीवी गौरी स्प्रैट ?
आमिर खान और गौरी स्प्रैट एक-दूसरे को करीब 25 वर्षों से जानते हैं और लंबे समय से अच्छे दोस्त रहे हैं। दोस्ती का यह रिश्ता समय के साथ और मजबूत हुआ, जिसके बाद दोनों ने लगभग डेढ़ साल तक एक-दूसरे को डेट किया। बाद में उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया। गौरी आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस से भी जुड़ी हुई हैं। वह बेंगलुरु की रहने वाली हैं और उनकी मां रीता स्प्रैट शहर की एक प्रतिष्ठित सैलून चेन की मालिक हैं।
