10-15 करोड़ मिलें तो मैं सोने के लिए तैयार हूं ... Apoorva Mukhija के इस ब्यान ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 01:36 PM (IST)

Apoorva Mukhija : Rebel Kid के नाम से पहचान बनाने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखिजा हमेशा से ही अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अब वो एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। हुआ कुछ यूं कि उनका एक पुराण वीडियो सोशल मीडिया पर दोबारा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो मजाकिया अंदाज में कहती नजर आ रही हैं कि यदि उन्हें अच्छा ऑफर मिलेगा तो वो कोम्प्रोमाईज़ कर सकती हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि वह दुबई के किसी शेख के साथ सोने पर भी विचार कर सकती हैं। यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है, जब इंटरनेट पर प्रणित मोरे के शो और 370 रुपए वाली बिरयानी विवाद को लेकर जमकर बहस छिड़ी हुई है, जिसके चलते अपूर्वा की यह क्लिप तेजी से वायरल हो रही है। 

Apoorva Mukhija Viral Video
 
‘15 करोड़ रुपये के लिए दुबई के शेख के साथ सो सकती हूं'
इस वीडियो में वो कह रही है कि वो किसी छोटे-मोटे रोल के लिए किसी के साथ नहीं सोऊंगी लेकिन यदि अगर कोई दुबई का शेख मुझे 15 करोड़ रुपये ऑफर करें तो मैं इस बारे में सोच सकती हैं। लेकिन एक रोल के लिए ? बिल्कुल भी नहीं 

Apoorva Mukhija Viral Video

फिर से विवादों में घिरी अपूर्वा  
उसी वीडियो में अपूर्वा मुखिजा ने यह भी बताया कि एक डायरेक्टर ने उनसे संपर्क किया था। हालाँकि उन्हें पूरा मामला कुछ सही नहीं लगा इसलिए सीधा बात करने की जगह उन्होंने अपने मैनेजर का नंबर उसे दे दिया। बाद में उनकी एक दोस्त ने इस बात को गलत समझ लिया और उसे लगा कि अपूर्वा किसी को डेट कर रही हैं। अब जब यह पुराना वीडियो फिर से वायरल हो रहा है तो सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ी गई है। कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि इस तरह के विवादित बयानों के बावजूद अपूर्वा लगातार ब्रांड एंडोर्समेंट कर रही हैं और ओटीटी प्रोजेक्ट्स में नजर आ रही हैं और एक लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनी हुई हैं। दूसरी तरफ, कॉमेडियन प्रणील मोरे के शो में '370 रुपये की बिरयानी' वाले विवादित बयान के बाद हिमांशु जांगड़ा को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी थी। इसी वजह से दोनों मामलों की तुलना करते हुए इंटरनेट पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

Apoorva Mukhija Viral Video
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News