'जब करनी होगी बता दूंगा, आप अपना काम करो... Jasmin संग शादी पर Aly Goni ने सोशल मीडिया पर दिया जवाब

punjabkesari.in Sunday, Jun 28, 2026 - 11:52 AM (IST)

Aly Goni : हाल ही में अली गोनी अपने एक पुराने ब्यान की वजह से सुर्खियों में आ गए थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो जैस्मीन संग जल्द ही शादी कर सकते हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरफ फ़ैल गई और हर जगह बस उन्ही के चर्चे होने लगे। इन्ही अब बातों को देखते हुए अब अली गोनी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और सोशल मीडिया पर इसका जवाब दिया है। 

 Aly Goni marriage

शादी के सवालों से परेशान होकर अली गोनी ने दिया ये जवाब 
अली गोनी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया और लिखा कि- जब शादी करनी होगी तो बता दूंगा, इतना तो मेरे रिश्तेदार पीछे नहीं पड़े, जितना इंस्टाग्राम वाले पीछे पड़ गए हैं। आप अपना काम करो और खुश रहने दो। 

 Aly Goni Marriage

 शादी के लिए तैयार है जैस्मिन
ये अफवाह तब से उड़नी शुरू हुई जब एक पत्रकार से बातचीत के दौरान अली गोनी ने कहा था कि शादी जैसी चीजें, सब अल्लाह के साथ में हैं और इसी के साथ यह भी बताया कि जैस्मीन शादी के लिए बिलकुल तैयार हैं और मेरी मम्मी भी। 

 खतरों के खिलाड़ी से शुरू हुआ था दोनों का रिश्ता 
आपको बता दें अली गोनी और जैस्मीन टीवी इंडस्ट्री की सबसे प्यारी जोड़ियों में से एक हैं और पिछले 6 सालों से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। खतरों के खिलाड़ी शो से दोनों की दोस्ती हुई थी और इसके बाद दोनों के दोस्ती प्यार में बदल गई। 

 Aly Goni marriage


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News