बालिका बधु फेम Shivshakti Sachdev ने गुपचुप कर ली सगाई ! सोशल मीडिया पर शेयर की मंगेतर संग Photos

punjabkesari.in Friday, Jun 26, 2026 - 07:05 PM (IST)

Shivshakti Sachdev : सबकी लाड़ली बेबो और बालिका वधु से घर-घर में पहचान बनाने वाली शिवशक्ति सचदेव ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ बहुत बड़ी खुशखबरी शेयर की है। बता दें कि शिवशक्ति ने सीक्रेटली सगाई कर ली है और सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने मंगेतर संग तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कपल पहाड़ों के बीच एक नदी किनारे रोमांटिक पल बिताते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि ये फोटोज उनकी सगाई की नहीं, बल्कि प्रपोजल के समय की हैं, जो उन्हें उनके बॉयफ्रेंड ने दिया था।

Shivshakti Sachdev

शिवशक्ति सचदेव ने अपने बॉयफ्रेंड संग शेयर की फोटोज 
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शिवशक्ति ने रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं, जिनमे वो काफी सुन्दर लग रही हैं। इसी के साथ इन तस्वीरों में उन्होंने इंगेजमेंट रिंग  भी दिखाई है। 

पहली फोटो में शिवशक्ति और उनके पार्टनर हाथ में हाथ डाले एक घर से बाहर निकलते हुए दिख रहे हैं, जो नदी किनारे स्थित है। दूसरी तस्वीर में दोनों अपनी-अपनी रिंग्स दिखाते हुए नजर आते हैं, जबकि बाकी फोटोज में कपल एक-दूसरे के साथ मस्ती और प्यार भरे पल एन्जॉय करता दिखाई दे रहा है।

Shivshakti Sachdev

पूरे सीरीज में दोनों की केमिस्ट्री और रोमांटिक मूड साफ झलकता है। लुक की बात करें तो शिवशक्ति ने व्हाइट कलर का स्टाइलिश गाउन पहना है, जिसकी बैक डिजाइन काफी आकर्षक है। वहीं उनके पार्टनर ब्राउन स्वेटर और पैंट में सिंपल और कैज़ुअल लुक में नजर आए।

Shivshakti Sachdev

कैप्शन ने खींचा सबका ध्यान 
सबसे खास बात थी शिवशक्ति का कैप्शन। उन्होंने कैप्शन में अपनी खुद की ही तारीफ करते हुए लिखा कि- उनका सबसे अच्छा फैसला। जैसे ही उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटोज डाली, हर कोई कमेंट सेक्शन में उन्हें बधाइयां दे रहा है। 

शिवशक्ति सचदेव का वर्क फ्रंट 
हालांकि शिवशक्ति अभी इंडस्ट्री से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर अपने फैंस को अपडेट देती रहती हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News