कैमरे से बचकर Intimate होते हैं कंटेस्टेंट्स ? विनर Divya Agarwal ने खोले Bigg Boss के बड़े राज

punjabkesari.in Monday, Jun 22, 2026 - 06:01 PM (IST)

Divya Agarwal : हर कोई यह जानने के लिए काफी उत्सुक रहता है कि बिग बॉस के घर के अंदर क्या होता होगा, कैसे होता होगा ? बिग बॉस के घर में हर समय कैमरे ऑन रहते हैं, फिर भी कुछ ऐसी बातें हैं, जो अंदर ही दबी रह जाती हैं। हाल ही में बिग बॉस OTT के पहले सीजन की विनर दिव्या अग्रवाल ने बिग बॉस से जुड़े ऐसे खुलासे किए हैं, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। 

Divya Agarwal

 बिग बॉस के घर के अंदर हर चीज होती है लग्जरी
एक इंटरव्यू के दौरान दिव्या ने बताया कि बिग बॉस में हर चीज हमारे लिए बहुत लग्जरी होती है। कॉफी और टोमैटो केचअप जैसी चीजें भी यहां नहीं मिलती हैं।  उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि केचअप न मिलने पर वह खुद ही जुगाड़ से इसे तैयार कर लेती थीं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि घर के अंदर खाने-पीने की चीजों को लेकर मेकर्स की तरफ से काफी सख्त नियम लागू रहते हैं।

सिगरेट पीने की नहीं थी मनाही 
इसी के साथ दिव्या ने बताया कि सिगरेट को लेकर मेकर्स काफी नरम थे। जो जिस ब्रांड की सिगरेट पीता है, उसे उसी हिसाब की सिगरेट मिल जाती है। 

Divya Agarwal

बिग बॉस में नहीं मिलती शराब 
इसी के साथ दिव्या ने बताया कि कुछ लोगों को लगता है कि घर के अंदर शराब भी मिलती है लेकिन ये सच नहीं है। इस बात पर पर्दा उठाते हुए दिव्या ने कहा कि जो भी यह अफवाह फैला रहा है वो बिल्कुल झूठ है। दिव्या ने बताया कि शो से बाहर निकलने के बाद सबसे ज्यादा बस यही सवाल पूछा जाता है। 

क्या  Intimate होते हैं कंटेस्टेंट्स ?
घर के अंदर की प्राइवेसी पर चर्चा करते हुए दिव्या ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया। जब उनसे पूछा गया कि क्या घर में लोग सेक्स जैसे मुद्दों पर बात करते हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि कैमरों के सामने भले ही सब कुछ साफ-साफ न दिखे, लेकिन अंदर काफी कुछ चलता रहता है। इसी बातचीत के दौरान पॉडकास्ट होस्ट ने भी इशारा किया कि बाथरूम जैसे हिस्सों में...

Divya Agarwal


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News