सोशल मीडिया पर छिड़ी नई जंग, आमने-सामने आए Elvish Yadav और Rajat Dalal, जानिए क्यों दोनों दोस्त बने दुश्मन ?

punjabkesari.in Sunday, Jun 21, 2026 - 07:10 PM (IST)

Elvish Yadav and Rajat Dalal Controversy : मशहूर यूट्यूबर Elvish Yadav अब टीवी इंडस्ट्री में भी अपनी जगह बना रहे हैं। वह लगातार नए शोज और म्यूजिक वीडियोस में नजर आ रहे हैं हालांकि विवाद भी उनके साथ जुड़े रहते हैं। उनका नाम कई बार अलग-अलग कॉन्ट्रोवर्सीज में सामने आ चुका है। इसी बीच Rajat Dalal के साथ उनकी दोस्ती भी काफी चर्चा में रही है। दोनों को अक्सर साथ देखा हुआ है और यहां तक कि उन्होंने एक पॉडकास्ट भी किया था, जिसे लेकर उन्हें ट्रॉल्लिंग का सामना करना पड़ा था। अब हालात बदलते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के अलग-अलग वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें किसी हिसाब-किताब को लेकर टकराव की बात कही जा रही है। इससे फैंस के बीच भी हलचल बढ़ गई है कि आखिर दोनों के बीच क्या चल रहा है। 

 एल्विश यादव ने रजत दलाल को दी धमकी
हाल ही में सोशल मीडिया पर  एल्विश यादव ने वीडियो डाली, जिसमें वो गुस्से में रजत दलाल को धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने बोला रजत ने दो-तीन बार कॉम्प्रोमाइज क्या करवा दिया। अपने आपको बड़ा सरपंच समझ रहा है क्या।' इसकी बाद एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए एलवीश ने कहा कि  तू अपनी लोकेशन भेज। तेरा कॉम्प्रोमाइज मैं करूंगा। अब होगा हिसाब।

इसके बाद ही रजत दलाल ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाली, जिसमें उन्होंने कहा कि  एल्विश तेरे सारे लफड़े मैंने ही सुलझवाए हैं और तुझे अगर पंगा लेकर मजा ही लेना है तो इस बार पंगा लेकर सच में मचा ही आ जाएगा। अगर तुझे लग रहा है कि मेरे पास तेरी लोकेशन नहीं है, तो है मेरे पास तेरी लोकेशन। मिलता हूं तुझसे वहां पर... करता हूं हिसाब। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News