9 साल बाद Bharti Singh और Harsh Limbachiyaa के रिश्ते में आई दरार ? बोलीं- “हम साथ नहीं रह सकते…”
punjabkesari.in Tuesday, May 19, 2026 - 03:14 PM (IST)
Bharti Singh : कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष हमेशा से ही क्यूट कपल्स की लिस्ट में आते हैं। अपनी बातों के अंदाज से भारती से बहुत लोगों का दिल जीता है। अपने यूट्यूब ब्लॉग्स के माध्यम से भारती अपनी लाइफ की अपडेट अपने फैंस को देती रहती हैं लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा ब्यान सामने आया है, जिसकी वजह से हर जगह बस उन्हीं के चर्चे हो रहे हैं। अपने इस बयान में उन्होंने अपने और हर्ष के बारे में बात की है और कहा है कि अब मुझे इरिटेशन होने लगी है। ... तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

भारती सिंह ने अपने व्लॉग में बोला कि, ''दोस्तों अब में हर्ष के साथ नहीं रह सकती, ऐसी बहुत सी चीजें है जो मुझे अब परेशान करने लगी हैं। हर्ष की हरकतों की वजह से मुझे अब परेशानी होने लगी है और हम जल्द ही अलग होने का फैसला ले रहे हैं ''।
इसी के साथ उन्होंने कहा कि ऐसी ही बातें न्यूज़ चैनल वाले उनके बारे में चला रहे हैं, जो बहुत ज्यादा गलत है। लोग आज-कल व्यूज पाने के लिए कुछ भी बातें करने लग जाते हैं। भारती ने कहा है जो लोग ऐसी बातें करते हैं, वो बहुत ही फनी हैं, आप लोगों की ऐसी हरकतों की वजह से मुझे बहुत हंसी आती है।

इसी के साथ भारती ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा है कि अलग ! शायद हम मर के भी अलग न हों। हम हमेशा से ही साथ थे और रहेंगे।

