दिल्ली में यमुना किनारे बनेगा वर्ल्ड क्लास रिवरफ्रंट: प्रवेश वर्मा

punjabkesari.in Wednesday, Oct 21, 2026 - 05:05 PM (IST)

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने मंगलवार को कहा कि सरकार के मौजूदा कार्यकाल में ही यमुना रिवरफ्रंट का मॉडल लोगों को दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि लक्ष्य शहर को विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट देना है, जहां लाखों लोग योग, सुबह की सैर व मनोरंजन के लिए आ सकें। 

दिल्ली जल बोर्ड और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों के साथ साबरमती रिवरफ्रंट का दौरा करने वाले वर्मा ने कहा कि दिल्ली साबरमती की सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाएगी और उन्हें स्थानीय जरूरतों के अनुरूप ढालेगी। परियोजना वजीराबाद बैराज को आधार बनाकर दो चरणों में पूरी होगी, जिसमें पहला चरण पल्ला से वजीराबाद और दूसरा चरण वजीराबाद से कालिंदी कुंज ओखला बैराज है। पहला चरण सबसे पहले पूरा किया जाएगा, जो पूरे रिवरफ्रंट की एक झलक पेश करेगा। 
यमुना दिल्ली में 52 किलोमीटर बहती है।

मंत्री ने कहा कि सरकार ने साबरमती रिवरफ्रंट डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के साथ समझौता ज्ञापन की फाइल आगे बढ़ा दी है। परियोजना के मार्गदर्शन के लिए सलाहकारों की नियुक्ति की जा रही है। रिवरफ्रंट दिल्लीवासियों को उस नदी से फिर जोड़ेगा, जिसने सदियों से शहर की पहचान गढ़ी है। मंत्री ने फिर कहा कि लगभग ढाई वर्षों में यमुना साफ तौर पर स्वच्छ दिखने लगेगी। दिल्ली के 37 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों में से 28 को महज 18 महीनों में अपग्रेड किया जा चुका है और 250 एमजीडी अतिरिक्त क्षमता जोड़ने के लिए नए प्लांट बनाए जा रहे हैं, जिससे शहर में 100 फीसदी सीवेज ट्रीटमेंट होगा।

नदी किनारे क्या-क्या होगा
साइकिल ट्रैक और पैदल पथ
खेल के मैदान
मनोरंजन स्थल और खुले सार्वजनिक स्थान

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News