Tarot Card Rashifal (21st April): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Sunday, Apr 21, 2024 - 07:09 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज आपके घर किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर काफी सीरियस रहेंगे। बिजनेस से जुड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें। कार्यक्षेत्र में किसी प्रकार की चिंता बनी रहेगी। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

वृष - आज बहुत दिनों बाद कार्यक्षेत्र में अधिकारी से तारीफ सुनने को मिलेगी। घर के साज-सज्जा के लिए शॉपिंग करेंगे लेकिन खर्चो में बढ़ोतरी होने की सम्भावना है। आर्थिक दशा पहले से बेहतर रहेगी। पार्टनर के साथ सुखद समय बिताएंगे।

मिथुन- आज मिथुन राशि के जातक काफी खुश रहेंगे। बेवजह की चिंताओं से मुक्ति मिलेगी और मनोरंजन भरा समय बिताएंगे। नौकरीपेशा लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। जो लोग सिंगल है उनको विवाह के उचित रिश्ते आएँगे। संतान की तरफ से खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

कर्क- आज कर्क राशि के जातक अपने करियर को लेकर काफी चिंता में रहेंगे। इस राशि के छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सीरियस रहेंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। साथी के साथ के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी।

सिंह- आज सिंह राशि वालों के लिए समय बहुत ही शानदार है। नौकरीपेशा लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। व्यापार में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। साथी के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

कन्या- कन्या राशि वालों आज कार्यक्षेत्र में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। दोपहर के बाद अचानक से धन आगमन हो सकता है। किसी खास रिश्तेदार से मिलने का मौका मिलेगा। सेहत की बात करें तो उसमें उतार-चढ़ाव चलता रहेगा

तुला- आज तुला राशि के जातकों की यदि सेहत खराब थी तो वो सही हो जाएगी। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। ससुराल पक्ष की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना बन रही है। विवादों से जितना दूर रहे, उतना ही आपके लिए बेहतर है।

वृश्चिक- आज वृश्चिक राशि के जातकों का मन कुछ चिंतित सा रह सकता है। युवाओं के ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ता हुआ दिखाई देगा। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान कैंसिल हो सकता है। आपका अहंकार नुकसान पहुंचा सकता है।

धनु- आज इस राशि के जातक अपनी सेहत को सही रखने के लिए खान-पान का बेहद ही ध्यान रखें। धन का आगमन तो होगा लेकिन साथ में खर्चे भी बढ़ सकते हैं। आगे बढ़ने के लिए काफी मेहनत करेंगे। कर्मचारियों की समस्याएं दूर हो सकती हैं।

मकर- आज कोई नया व्यापार खोलने का प्लान बना सकते हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें नहीं तो पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर काफी सीरियस रहेंगे। छात्रों का रुझान पढाई के साथ-साथ कला की तरफ भी बढ़ेगा।

कुंभ- आज कुम्भ राशि के जातक अपनी किसी पुरानी बात को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यापार से जुड़े आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। नौकरी परिवर्तन के योग बन रहे हैं। करियर को लेकर कुछ योजना बना सकते हैं।

मीन- आज कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। रुका हुआ धन आपको वापिस मिलने की सम्भावना है। रिलेशनशिप की नकारात्मकता को दूर करने के लिए कुछ स्पेशल फील करेंगे। बेवजह की चिंता लेने से बचें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News