Weekly Tarot Horoscope (10th-16th December): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

punjabkesari.in Sunday, Dec 10, 2023 - 08:14 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में रुका हुआ कार्य पूरा हो जाएगा। इसके अलावा नौकरी परिवर्तन के भी योग बनते हैं। व्यापार की गतिविधियों को नया रूप देंगे। आर्थिक दशा पहले से बेहतर होती हुई दिखाई देगी। वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत के प्रति सजग रहें।
उपाय- गणेश जी को हरी दाल अर्पित करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 2

वृष- इस वीक परिवार वालों के साथ कहीं दूर घूमने का प्लान बना सकते हैं। संतान की और से जो चिंता चल रही थी वो भी दूर होती हुई नजर आएगी। वीक के अंत में लंबी बिमारी से छुटकारा मिलने की सम्भावना है। अगर किसी को पैसा उधार दिया है तो वो भी वापिस मिल सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा।
उपाय- पीले रंग के वस्त्र पहनें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 7

मिथुन- इस वीक युवा वर्ग को करियर से जुड़ी कोई नई खुशखबरी मिलने की सम्भावना है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन पहले से बेहतर रहेगा। दोस्तों के साथ लंबी दूरी पर जानें का प्लान बनाएंगे। छात्र अपनी परीक्षाओं को लेकर काफी सजग रहेंगे। व्यापार में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। परिवार में प्रेम-प्यार बना रहेगा।
उपाय- घर में नमक के साथ पौंछा लगाएं।
शुभ रंग- सफ़ेद
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 2

कर्क- इस वीक नौकरीपेशा लोग अपनी जॉब से काफी खुश रहेंगे। आर्थिक पहलुओं को मजबूत करने के लिए व्यापार के काम में बढ़ोतरी करेंगे। किसी मुश्किल समय में परिजनों से सहयोग प्राप्त होगा। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर असमंजस में रहेंगे। पेट दर्द से जुड़ी समस्या हो सकती है। खान-पान में थोड़ा बदलाव करें।
उपाय- लक्ष्मी माता की पूजा करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 9

सिंह- इस सप्ताह की शुरुआत में ऑफिस से जुड़ी कोई गुड न्यूज़ सुनने को मिल सकती है। कारोबार में कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों के लिहाज से समय काफी बेहतर रहेगा। वीक के अंत में घर की सुख-सुविधाओं के पैसा खर्च करना पड़ सकता है। चादर देख कर ही पैर पसारें।
उपाय- मां दुर्गा को प्रणाम करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 6

कन्या- इस वीक आपका करियर ऊंचाइयों को छुएगा। छात्रों का मन परीक्षाओं को लेकर कुछ परेशान रहेगा। भाई-बहन के बीच प्रेम-प्यार बना रहेगा। शारीरिक सेहत सही रहेगी लेकिन मानसिक सेहत का भी खास ध्यान रखें। सेहत में अचानक से बदलाव देखने को मिल सकता है, डॉक्टर से सलाह लें।
उपाय- कन्याओं को भोजन कराएं।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 3

तुला- इस वीक व्यापार में कोई बड़ा और खास कदम उठाएंगे। ऑफिस में बिना मेहनत के सफलता का फल नहीं खा पाएंगे। किसी दूर के परिजन के घर जाना पड़ सकता है। लेन-देन के मामले में किसी बड़े की सलाह लेना न भूलें। गैर-कानूनी कार्यों से दूरी बनाए रखें। मानसिक परेशानी से घिरे रहेंगे।  
उपाय- हनुमान जी को पान का भोग लगाएं।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 8

वृश्चिक- इस सप्ताह व्यापार में अच्छी बढ़त के अवसर बने हुए रहेंगे। ऑफिस के किसी काम से किसी लम्बी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। शादीशुदा जीवन में किसी बात को लेकर पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है। धार्मिक कार्यों की तरफ रुझान बढ़ता हुआ नजर आएगा। छात्रों को पढ़ाई से जुड़े मिश्रित परिणाम मिलेंगे।
उपाय- लाल रंग के कपड़े दान करें।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 6

धनु- इस सप्ताह कोई भी निवेश करने से पहले एक बार जांच-पड़ताल अवश्य कर लें। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को अच्छा मौका मिलेगा। दोस्तों के साथ आनंददायक समय बिताएंगे। सेहत में गिरावट आपको थोड़ी परेशान कर देगी। आर्थिक दृष्टि के लिहाज से यह सप्ताह बहुत ही बेहतर रहने वाला है।
उपाय- भगवान शिव की पूजा करें।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 2

मकर- इस वीक प्राइवेट नौकरी वालों को अपने जीवन में अचानक से बदलाव देखने को मिलेंगे। व्यापार के काम को समय से पूरा कर लें तो ही बेहतर रहेगा। पार्टनर के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाएंगे। छात्रों का रुझान पढ़ाई के अलावा धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा। सेहत के लिहाज से यह सप्ताह शुभ संकेत दे रहा है।
उपाय- मंदिर में सेवा करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 3

कुंभ- इस वीक जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में नए संपर्क बनाना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। सिंगल लोगों के जीवन में किसी की एंट्री हो होने की सम्भावना है। घर पर कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं। छात्र अपने नतीजे को लेकर काफी खुश रहेंगे।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- महरून
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 8

मीन- ये वीक मिले-जुले फल लेकर आएगा। अगर किसी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं तो अच्छे फल मिलने की संभावना है। पार्टनर के साथ कुछ गलतफहमी हो सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें भी जॉब मिलने की सम्भावना है। धर्म-कर्म की ओर रुचि बढ़ेगी। व्यर्थ की भागदौड़ करने से बचें, सेहत पर असर पड़ेगा।
उपाय- गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं।
शुभ रंग- स्लेटी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 1
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News