Weekly numerology (4th-10th april): आपके लिए कितना शुभ रहेगा ये सप्ताह

punjabkesari.in Monday, Apr 04, 2022 - 08:37 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं।  मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के फल सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। कोई नया काम शुरू न करें। कार्यक्षेत्र पर प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहें। जीवन साथी के साथ संबंधों में खटास उत्पन्न हो सकती है। बृहस्पतिवार के दिन सरकारी काम बनने के योग बनते हैं। यात्रा सफल रहेगी। सप्ताह के अंत में परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। भाई-बहनों का साथ प्राप्त होगा।
उपाय:- काले व नीले रंग से परहेज करें। नारियल जल प्रवाह करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वाले सप्ताह की शुरुआत में व्यापार में कोई नया निर्णय न लें। दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। किसी को भावनाओं में आकर कोई वायदा न करें। लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। मन थोड़ा परेशान रहेगा। यात्रा करते हुए सावधानी बरतें। तनावपूर्ण स्थिति में कोई निर्णय न लें। सप्ताह के अंत में पिता का साथ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारी आपका समर्थन करेंगे।
उपाय:- सूर्य को जल दें। काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसत रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में बच्चों का मन पढ़ाई की अपेक्षा अन्य रोमांचक गतिविधियों में ज्यादा लगेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। दबाव में आकर कोई गलत काम न करें। सप्ताह के मध्य के बाद परिस्थितियां सुधरने लगेंगी। आपको अपनी मेहनत के उत्तम परिणाम मिलेंगे। ऑफिस में बॉस से मिली सलाह के अनुसार काम करें। आपके काम की प्रशंसा होगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
उपाय:- गले में पीले रंग का धागा पहनें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वाले सप्ताह की शुरुआत में अपने जरूरी काम करने की कोशिश करें। समय आपके अनुकूल है। आपके रुके हुए काम को गति मिलेगी। सोशल मीडिया और ऑनलाइन माध्यम से किए जाने वाले काम आपके लिए लाभकारी रहेंगे। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। अपने काम को पूरा करने के लिए उचित लोगों का साथ प्राप्त होगा। सप्ताह के अंत में पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें। कोई नया काम शुरू न करें।
उपाय:- सरस्वती मां की आराधना करें।।हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वाले जातक सप्ताह की शुरुआत का समय काफी मौज-मस्ती में बिताएंगे। प्रेमी युगल एक-दूसरे के लिए समय निकाल पाएंगे। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी। कामकाज के लिए भी समय अच्छा है। व्यापार में तरक्की के योग बनते हैं। सप्ताह के अंत में खर्चों की अधिकता के कारण नकदी धन की कमी हो सकती है। किसी मांगलिक कार्य में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। घर के बड़ों की सलाह लेकर काम करें।
उपाय:- तुलसी के पौधे पर जल दें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के फल अच्छे रहेंगे। जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। दाम्पत्य जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र पर किसी महिला सहकर्मी से मदद मिलेगी। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। वाहन खरीदने के योग बनते हैं। सप्ताह के अंत का समय कामकाज में व्यस्त रहेगा। क्रोध पर काबू रखें। पिता के साथ मतभेद हो सकता है।
उपाय:-  गाय का घी मंदिर में दान करें। वस्त्रों का दान न करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। व्यापार में तरक्की के योग बनते हैं। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने को मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मन की बातों को साझा करें। यात्रा लाभकारी रहेगी। नौकरी में स्थानांतरण चाहने वाले जातक आवेदन कर सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए समय उचित है। सप्ताह के अंत का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। व्यर्थ के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें।
उपाय:-  किसी जरूरतमंद को भोजन करवाएं। केसर का तिलक लगाएं।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं।  सप्ताह की शुरुआत का समय मूलांक 8 वालों के लिए अच्छा रहेगा। आप अपने काम करने के तरीके में किसी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करेंगे। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। घर-परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। शुक्रवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं तो लाभकारी रहेगा। सप्ताह के अंत में थोड़ी सावधानी बरतें। सरकारी काम में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। जीवन साथी के साथ संबंधों में खटास आ सकती है।
उपाय:- शनि चालीसा का पाठ करें। काले तिल जल प्रवाह करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वाले सप्ताह की शुरुआत में अपने क्रोध पर काबू रखें। पुलिस के मामलों और कोर्ट-कचहरी से दूर रहें। बेकार के लड़ाई-झगड़े में न पड़ें। छोटी बहन के साथ वाद-विवाद हो सकता है। क्रोध में आकर जीवनसाथी को अपशब्द न कहें। सप्ताह के मध्य में सन्तान व उनकी शिक्षा को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। कोई लोहे का औजार इस्तेमाल करते हुए सावधानी बरतें। सप्ताह के अंत का समय आपके अनुकूल रहेगा। आप अपने कामों को पूरा कर पाने में सफल होंगे। कार्य क्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा।
उपाय:- काले और नीले रंग से परहेज करें। लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News