Weekly numerology (8-14 March): जानें, कितना शुभ रहेगा ये सप्ताह

punjabkesari.in Sunday, Mar 07, 2021 - 09:48 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। सप्ताह की शुरुआत में मूलांक 1 वालों को कार्यों में देरी हो सकती है। मेहनत के अनुसार परिणाम कम प्राप्त होंगे। हालांकि सप्ताह आगे बढ़ने के साथ-साथ परिस्थितियों में सुधार आएगा। आप किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं तो सफलता मिलेगी। बड़ों अथवा गुरुजनों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अच्छी सलाह प्राप्त होगी। सप्ताह के मध्य में किसी को उधार दी हुई धनराशि वापिस मिल सकती है। व्यापार में साझेदारी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। सप्ताह के अंत में किसी से पैसा उधार लेने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
उपाय:-  काले अथवा नीले रंग से परहेज करें।
पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वाले सप्ताह की शुरुआत में मानसिक तनाव महसूस करेंगे। मन व्याकुल रहेगा। अपने क्रोध पर काबू रखें। क्रोध और भावनाओं में आकर किसी को अपशब्द न कहें। हालांकि सप्ताह आगे बढ़ने के साथ-साथ आपके मनोबल में वृद्धि होगी। आपको अपनी योजनाएं पूरी करने के मार्ग प्राप्त होंगे। बच्चों के लिए सप्ताह के मध्य का समय अच्छा है। उनका मन पढ़ाई में लगेगा। एकाग्रता में वृद्धि होगी। आर्थिक धन की स्थिति अच्छी रहेगी। सप्ताह के अंत में समय सावधानी से बिताएं। वाणी पर संयम रखें। हालांकि सप्ताह के अंत का समय संचार अथवा प्रकाशन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा है।
उपाय:-  काले चने का दान करें।
माता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह सामान्य रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में मेहनत अधिक करनी होगी परंतु मेहनत के परिणाम अवश्य प्राप्त होंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह विशेष शुभ रहेगा। कार्य कम मेहनत से सफल होंगे। नौकरी के लिए आवेदन भेजना चाहते हैं तो सप्ताह के मध्य का समय शुभ है। कारोबार में विस्तार के योग बनते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप हर चीज में संपूर्णता ढूंढने के कारण सप्ताह के अंत में कुछ कार्य स्थगित  कर देंगे। घर में किसी बुजुर्ग को सांस संबंधी तकलीफ हो सकती है। रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के अंत का समय अच्छा है। संचार माध्यम अथवा इंटरनेट आपके कार्य में सहायक होगा।
उपाय:- गुरुजनों अथवा बड़ों का सम्मान करें।
पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों को सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा संभल कर बिताना होगा। बहुत से उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। दोस्त मददगार साबित होंगे। किसी विदेशी दोस्त से संपर्क बन सकता है। सप्ताह के मध्य में पिता की सेहत का ख्याल रखें। अपनी वाणी में कर्कशता न आने दें। सप्ताह के अंत में एक अच्छी सलाह आपके कार्य सफल बनाएगी। अपने विचारों में स्थिरता लेकर आए तथा केंद्रित होकर कोई फैसला लें। किसी प्रलोभन में आने से बचें। कोई भी अनैतिक कार्य दुष्परिणामों का कारण बन सकता है।
उपाय:- सरस्वती मां की आराधना करें और नीले रंग के फूल अर्पित करें।
हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए यह सप्ताह मिले-जुले फल लेकर आया है। सप्ताह की शुरुआत में घर खर्च ज्यादा बना रहेगा। आप खर्चों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। बल अथवा बुद्धि के मध्य सामंजस्य स्थापित करके चलें, शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। पिता से अच्छी सलाह प्राप्त होगी। सप्ताह के मध्य में मन थोड़ा परेशान रहेगा। इस सप्ताह कार्यभार बना रहेगा जिसके कारण सेहत पर नकारात्मक असर हो सकता है। सप्ताह के अंत में कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में संचार माध्यम से जुड़े कार्य करने पड़ सकते हैं।
उपाय:-  कन्या को भोजन करवाएं।
पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। धन आगमन के नए रास्ते प्राप्त होंगे। सप्ताह के मध्य में किसी नए कार्य की योजना बना सकते हैं। कोई त्वचा विकार उत्पन्न होने की संभावना बनती है, समय पर चिकित्सक से सलाह लें। मां अथवा पत्नी के मध्य अनबन के कारण घर का माहौल थोड़ा व्यस्त रहेगा। व्यवसायिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो कार्य क्षेत्र में आपके कार्य सफल होंगे। आप प्रशंसा के पात्र बनेंगे। हालांकि सप्ताह के अंत का समय दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं।
उपाय:-  गाय की सेवा करें।
जीवनसाथी को अपशब्द न कहें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। सप्ताह की शुरुआत में प्रॉपर्टी अथवा जमीन संबंधित मामलों में कोर्ट-कचहरी का चक्कर लगाना पड़ सकता है। भाई के साथ विवाद संभव है। सप्ताह के मध्य में पिता की सलाह आपके लिए हितकारी साबित होगी। सरकारी काम बनेंगे। माता की सेहत का ख्याल रखें। मन थोड़ा परेशान रहेगा। नकदी धन की स्थिति कमजोर हो सकती है। सप्ताह के अंत में आपका मन अध्यात्म की ओर आकर्षित हो सकता है। ज्योतिष सीखने की ओर अग्रसर हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में अपने मस्तिष्क में उमड़ रहे विचारों को शांत करें और एक सही निर्णय लें। मां अथवा बेटी के संबंध मजबूत होंगे।
उपाय:-  कानों में सोना धारण करें।
काला-सफेद कम्बल मंदिर में दान दें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों का सप्ताह के शुरुआत में कार्यभार बना रहेगा। कार्य निर्धारित समय से देरी से संपन्न होंगे। अपने क्रोध पर काबू रखें। गुस्से में आकर अपने स्वयं के कार्य न बिगाड़ें। मेहनत के परिणाम देर से ही सही परंतु प्राप्त होंगे। सप्ताह के मध्य में पिता के साथ वैचारिक मतभेद संभव हैं। किसी नए कार्य की शुरुआत से अभी बचें। मन परेशान रहेगा। हालांकि सप्ताह आगे बढ़ने के साथ-साथ आपको कार्य नियोजन करके चलना होगा। जिससे कि प्रत्येक कार्य को समय पर पूरा किया जा सके। सप्ताह के अंत में आप किसी विदेशी तकनीक को सीखने की ओर अग्रसर हो सकते हैं। आपके खर्चे बढ़ेंगे। जिसके कारण आप घर खर्च पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे।
उपाय:-  शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। किसी भी प्रकार की ली गई सेवा के शुल्क समय पर भुगतान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों को सप्ताह की शुरुआत में जमीन संबंधी मामलों में कोर्ट-कचहरी का सामना कर सकते हैं। अपने  क्रोध पर काबू रखें। सप्ताह के मध्य का समय अच्छा है। आपके कार्य बनेंगे। कोर्ट में पुराने चले आ रहे मामले आपके हित में होंगे। बच्चों के लिए समय अच्छा है। उनका पढ़ाई में लगेगा। विद्या के क्षेत्र से जुड़े लोग समय का लाभ उठाएंगे। पिता की सलाह से कार्य बनेंगे। ऑफिस में बॉस से मदद प्राप्त हो सकती है। सप्ताह के अंत में आप किसी समाज कल्याण कार्य में जुड़ सकते हैं। कारोबार अथवा व्यवसाय में किसी परिवर्तन का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय:-  हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.gurukulastro.com

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News